1 से 31 जनवरी तक कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर : Monthly Current Affairs Quiz Hindi
Monthly Current Affairs Quiz Hindi: Today Exam Classes प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है.
Q. किस देश के वैज्ञानिकों ने नए तरीके का कोरोना वायरस नियोकोव खोजा ?
वियतनाम
रूस
चीन
जापान
महत्वपूर्ण बाते -: चीन देश के वैज्ञानिकों ने नए तरीके का कोरोना वायरस नियोकोव वायरस की खोज की । इस नए वैरीएट के फैलने और मौत की दर दोनो बहुत ज्यादा है ।
Q. किस राज्य में स्थित रामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण को चौथा बाघ अभ्यारण अधिसूचित किया गया ?
राजस्थान
पंजाब
हरियाणा
छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण -: राजस्थान राज्य में स्थित रामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण को भारत का चौथा बाघ अभ्यारण अधिसूचित किया गया ।
रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण 1982 में स्थापित किया गया था जो कि कुल 1071 वर्ग किलोमीटर में फैला है
Q. इसरो ने किस राज्य की महेंद्रगिरि में विकास इंजन का सफल परीक्षण किया ?
गुजरात
राजस्थान
छत्तीसगढ़
तमिलनाडु
महत्वपूर्ण -: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने तमिलनाडु राज्य के महेंद्रगिरि मे विकास इंजन का सफल परीक्षण किया ।
विकास इंजन का प्रयोग इसरो भारत के पहले मानव वाहक रॉकेट गगनयान के लिए भविष्य में करेगा ।
इसरो द्वारा विकास इंजन का यह तीसरा सफल परीक्षण है ।
Q. केंद्र सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कॉल और मैसेज को कितने साल तक सुरक्षित रखना अनिवार्य कर दिया है?
A. पांच साल
B. दो साल
C. चार साल
D. सात साल
b. दो साल
Q. हॉकी महिला एशिया कप मे भारत ने कौन-सा पदक जीता ?
स्वर्ण पदक
रजत पदक
कांस्य पदक
इनमे से कोई नही
महत्वपूर्ण बाते -: हॉकी महिला एशिया कप चैंपियनशिप में भारत ने कांस्य पदक जीता । ओमान के मस्कट में हॉकी महिला एशिया कप चैंपियनशिप आयोजित कराई गई थी ।
Q.किसने लोकसभा सचिवालय के लिए डिजिटल संसद एप्लीकेशन लांच किया ?
कैलाश खैरा
राजनाथ सिह
ओम बिरला
निर्मला सीतारमण
महत्वपूर्ण बाते -: 27 जनवरी 2022 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के लिए आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन डिजिटल संसद ऐप लांच की ।
डिजिटल संसद ऐप की मदद से नागरिकों को केंद्रीय बजट 2022 सहित सदन की लाइव कार्यवाही तक को देखने की अनुमति की तर्ज पर इसे तैयार किया गया है ।
Q. किस राज्य की पुलिस ने वीरता के लिए सर्वोच्च 115 पुलिस वीरता पदक जीते ?
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
पंजाब
हरियाणा
महत्वपूर्ण बाते -: जम्मू कश्मीर की पुलिस ने वीरता के लिए सर्वोच्च 115 पुलिस वीरता पदक जीते ।
इस वर्ष कुल 189 पुलिस पदक दिए जाने थे जिसमें से जम्मू कश्मीर पुलिस में 115 पदक जीते हैं ।
Q. चरणजीत सिंह का निधन हुआ है उनका संबंध किस खेल से था ?
क्रिकेट
कबड्डी
फुटबॉल
हॉकी
महत्वपूर्ण -: पूर्व हॉकी कप्तान एवं मिडफील्डर रह चुके चरणजीत सिंह का हृदय की गति रुकने की वजह से 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ ।
चरणजीत सिंह 1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जिताने वाले भारतीय टीम के कप्तान थे ।
Q. आदि बद्री बांध के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार में किस राज्य के साथ समझौता किया ?
राजस्थान
हरियाणा
पंजाब
उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण -: हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य ने आदिबद्री बांध निर्माण के लिए पंचकूला में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
Q. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर किसे नियुक्त किया गया ?
डॉ वेंकटरमण अनंत नागेश्रवरन
नरेश कुमार
विजय शर्मा
रघूराम राजन
-: डॉ वेंकटरमण अनंत नागेश्रवरन को भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया ।
डॉ वेंकटरमण अनंत नागेश्रवरन भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम की जगह लेंगे जोकि 17 दिसंबर 2021 को रिटायर हुए थे ।
Q. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी कौन-सी बनी ?
विप्रो
आईबीएम
टीसीएस
रिलायंस
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज टीसीएस दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों की सूची में दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड बनी ।
टीसीएस ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी बनने का दर्जा आईबीएम कंपनी को पछाड़ कर हासिल किया है । इसके अलावा इंफोसिस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही ।
Q. टेनिस टूर्नामेंट महाराष्ट्र ओपन 2022 का शीर्षक प्रायोजक कौन बना ?
विप्रो
मारुति सुजुकी
टाटा मोटर्स
विवो
महत्वपूर्ण बाते -: टाटा मोटर्स टेनिस टूर्नामेंट महाराष्ट्र ओपन 2022 का शीर्षक प्रायोजक बनी ।
टाटा मोटर्स कपंनी लगातार चौथे साल महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट की प्रायोजक बनी है
Q. भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाईकल चार्जिंग स्टेशन कहां खोला गया?
करनाल
पटना
गुड़गांव
हैदराबाद
-: चार पहिया वाहनों के लिए भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोला गया जो कि 100% चार्जिंग प्वाइंट की क्षमता से लैस है ।
इससे पहले भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बाइक कल चार्जिंग स्टेशन नहीं मुंबई में स्थित था जोकि 16 एसी और चार डीसी चार्जिंग पोर्ट से लैस था ।
इस नये इलेक्ट्रिक वाइकल चार्जिंग स्टेशन को टैक पायलटिंग कंपनी इलेक्ट्रिफाई प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है ।
Q. एशियन गेम्स 2022 का आयोजन कहां किया जाएगा ?
वियतनाम
रूस
चीन
जापान
-: एशियन गेम्स 2022 का आयोजन चीन देश द्वारा किया जाएगा
10 सितबर से 25 दिसंबर तक चीन के शिनजियांग प्रांत के हाग्जो समेत पांच शहरों में आयोजित किया जाना है ।
Q. टाटा स्काई ने अपना नाम बदलकर क्या रखा ?
टाटा इंक
टाटा डूडल
टाटा प्ले
इनमे से कोई नही
-: टाटा स्काई कंपनी को अब टाटा प्ले के नाम से जाना जाएगा।
क्योंकि कंपनी ने अपना नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन का नाम बदलकर टाटा प्ले रखा है ।
Q. डाटा गोपनीयता दिवस कब मनाया गया ?
31 जनवरी
23 जनवरी
28 जनवरी
21 जनवरी
-: दुनिया भर में हर साल 28 जनवरी को डाटा गोपनीयता दिवस मनाया जाता है ।
डाटा गोपनीयता दिवस 2022 की थीम Privacy Matters रखी है ।
Q. किस देश में दुनिया का सबसे बड़ा कैनाल लॉक लॉन्च किया गया ?
फ्रांस
आस्ट्रेलिया
नीदरलैंड
जापान
-: दुनिया के सबसे बड़े कैनाल लॉक का उद्घाटन नीदरलैंड के एम्स्टर्डम बंदरगाह के एक छोटे से बंदरगाह शहर इजमुइडेन मे किया गया ।
जिसका उद्घाटन सबसे पहले डच के राजा विलेन अलेक्जेंडर ने किया था ।
इजमुइडेन सी लॉक 500 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा है जिसका निर्माण कार्य 2016 में शुरू किया गया था
Q. प्रभा अत्रे, जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
खेल
साहित्य
संगीत
इतिहास
उत्तर – संगीत
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस वर्ष 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी।
89 वर्षीय किराना घराने की गायिका व संगीतकार ‘प्रभा अत्रे’ को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
Q. IIT खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने किस बीमारी का पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल डिवाइस विकसित किया है?
मधुमेह
थायराइड
ओरल कैंसर
कोरोना
उत्तर – ओरल कैंसर
IIT खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने मुंह के कैंसर का पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल, सस्ता उपकरण विकसित किया है।
Q. किस राज्य ने 13 नए जिलों के गठन को मंजूरी दी ?
ओडिशा
आंध्रप्रदेश
राजस्थान
बिहार
आंध्र प्रदेश राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने राज्य में 13 नए जिलों को स्थापित करने की घोषणा की ।
जिसके बाद अब राज्य में जिलों की कुल संख्या 26 हो जाएगी ।
Q. गणतंत्र दिवस परेड में पहली महिला राफेल फाइटर जेट पायलट कौन बनी ?
विनीता कोल
अनीता देसाई
नेहा श्रीवास्तव
शिवांगी सिंह
-: भारतीय विमान पायलट शिवांगी सिंह ने गणतंत्र दिवस 2022 में राफेल फाइटर जेट उड़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है वह राफेल फाइटर जेट उडाने वाली पहली महिला पायलट बनी है ।
इससे पहले साल 2021 में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने गणतंत्र दिवस की झांकी का हिस्सा बनकर फाइटर जेट पायलट बनी थी ।
Q. रूस ईरान और किस देश ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2022 शुरू किया ?
फ्रास
चीन
श्रीलंका
जापान
महत्वपूर्ण बाते -: रूस चीन और ईरान की नौसेना ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 आयोजित किया ।
Q. 28 जनवरी, 2022 को किस महान स्वतंत्रता सेनानी की 157वीं जयंती है?
A. लाला लाजपत राय
B. महात्मा गांधी
C. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D. बिपिन चंद्र पाल
28 जनवरी, 2022 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 157वीं जयंती है.
उनकी देशभक्ति के लिए उन्हें ‘पंजाब केसरी’ और ‘लायन ऑफ़ पंजाब’ का खिताब दिया गया है.
लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब में हुआ था.
Q. नीति आयोग ने ग्रेट निकोबार में कितने करोड़ रुपए की एकीकृत परियोजना की शुरुआत की है?
A. 12,000 करोड़ रुपए
B. 32,000 करोड़ रुपए
C. 72,000 करोड़ रुपए
D. 42,000 करोड़ रुपए
72,000 करोड़ रुपए
नीति आयोग ने ग्रेट निकोबार में 72,000 करोड़ रुपए की एकीकृत परियोजना की शुरुआत की है. इसमें एक मेगा पोर्ट, एक हवाई अड्डा परिसर, 130 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत शहर, सौर एवं गैस आधारित बिजली संयंत्र का निर्माण शामिल है.
Q. राष्ट्रीय बालिका दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
A. 10 मार्च
B. 24 जनवरी
C. 15 जुलाई
D. 25 अप्रैल
हर साल 24 जनवरी को भारत राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) के रूप में मनाता है.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत पहली बार साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी.
Q. भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 में 180 देशों की सूची में भारत किस स्थान पर है?
25 वें
85 वें
107 वें
89 वें
भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (सीपीआई) 2021 में 180 देशों की सूची में भारत को 85वां स्थान मिला है..
इस रैंकिंग में डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे सूची में शीर्ष चार स्थानो पर रहे ।
Q. राष्ट्रपति ने किसे ओलंपियन विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया ?
पीवी संधु
स्मृति मंधाना
नीरज चोपड़ा
इनमे से कोई नही
महत्वपूर्ण बाते -: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस 2022 के समारोह में ओलंपियन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया ।
2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:
नीरज चोपड़ा को खेल में उत्कृष्टता के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था
Q. विश्व बैंक ने किस राज्य के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी प्रदान कर दी है?
A. बिहार
B. झारखंड
C. तमिलनाडु
D. पश्चिम बंगाल
विश्व बैंक ने गरीब और कमजोर समूहों तक सामाजिक सुरक्षा सेवाएं पहुंचने में मदद करने के अपने प्रयास का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का ऋण दिया है
Q. गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2022 में कितने लोगों को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया ?
नौ
ग्यारह
चार
सात
: गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2022 में चार लोगों को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया ।
जोकि सुश्री प्रभा अत्रे, श्री राधेश्याम खेमका, जनरल बिपिन रावत और श्री कल्याण सिंह को दिया गया है ।
गणतंत्र दिवस 2022 के उपलक्ष्य में चार पद्म विभूषण 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए ।
Q. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
A. प्रदीप कुमार जोशी
B. पुष्प कुमार जोशी
C. राहुल कुमार सचदेवा
D. प्रकाश कुमार अग्निहोत्री
पुष्प कुमार जोशी
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल ) को नया चेयरमैन मिल गया है.
Q. एयरटेल कंपनी ने 21 मेगावाट की सौर इकाइयां कहां शुरू की गई ?
उरी में
कठुआ में
बुलढाणा में
जयपुर में
महत्वपूर्ण बाते -: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कार्बन फुटप्रिंट कम करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को रोकने में अपने वैश्विक प्रयासों के योगदान हेतु महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 21 मेगावाट की एक नई सौर ऊर्जा इकाई चालू की
Q. 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किस भारतीय फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला ?
पुष्पा
कूझांगल
भीम
इनमे से कोई नही
-: 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्म कूझांगल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला । यह फिल्म पीएस विनोथराज के निर्देशन में बनी है ।
Q. हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना का निधन हो गया है?
A. मिलिना साल्विनी
B. मृणालिनी साराभाई
C. सोनल मानसिंह
D. मल्लिका साराभाई
प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का हाल ही में निधन हो गया है.
भारत सरकार ने अभिनय कला के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु 2019 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था.
Q. राष्ट्रीय मतदाता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
A. 10 मार्च
B. 25 जनवरी
C. 20 अप्रैल
D. 30 अगस्त
प्रत्येक साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voter Day) मनाया जाता है.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 की थीम 'मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता' है. पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 को मनाया गया था.
Q. लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम निम्न में से क्या रखने की घोषणा की है?
A. लखनऊ सुपर जायंट्स
B. लखनऊ सुपर मेगा
C. लखनऊ मेगा हॉट्स
D. लखनऊ टेट्रा हॉट्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार हिस्सा लेने वाली लखनऊ टीम ने अपने नाम का घोषणा कर दिया है.
Sanjiv Goenka Group की इस टीम का नाम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ (Lucknow Super Giants) होगा.
आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था. केएल राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया है.
Q. आईसीसी की तरफ से साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर निम्न में से किसे चुना गया है?
A. मिताली राज
B. झूलन गोस्वामी
C. दीप्ति शर्मा
D. स्मृति मंधाना
भारतीय स्टार स्मृति मंधाना को सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है
Q. असम सरकार ने निम्न में से किसे राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “असम वैभव” प्रदान किया है?
A. साइरस मिस्त्री
B. रतन टाटा
C. नटराजन चंद्रशेखरन
D. राजेश गोपीनाथन
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को कैंसर देखभाल में योगदान के लिए असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने रतन टाटा को ‘असम वैभव’ सम्मान देने की घोषणा की है
Q. किस केंद्र शासित प्रदेश ने रियासी जिले के जेर्री गांव को केंद्र-शासित प्रदेश का पहला ‘दुग्ध गांव’ घोषित किया है?
A. लक्षद्वीप
B. दादरा एवं नगर
C. जम्मू-कश्मीर
D. दिल्ली
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रियासी जिले के जेर्री गांव को केंद्र-शासित प्रदेश का पहला ‘दुग्ध गांव’ घोषित किया है.
Q. हाल ही में कौन से वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा की गयी है?
A) 52वें
B) 65वें
C) 79वें
D) 85 वे
उत्तरः (C) 79वें
हाल ही में लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्टन होटल में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 की घोषणा की गयी है.
एंड्रयू गारफील्ड को फिल्म ‘टिक, टिक… बूम! के लिए बेस्ट ऐक्टर चुना गया है.
Q.किस देश ने भारत के साथ दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खरीद को मंजूरी दे दी है?
A. फिलीपींस
B. जापान
C. जर्मनी
D. चीन
फिलीपींस ने भारत के साथ दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos missile) की खरीद को मंजूरी दे दी है.
Q. संयुक्त राष्ट्र ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर निम्न में से कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
A. 7.3 प्रतिशत
B. 6.5 प्रतिशत
C. 4.2 प्रतिशत
D. 8.6 प्रतिशत
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो एक साल पहले के 8.4 प्रतिशत पूर्वानुमान से कम है.
Q. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारत को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
A. 83वें स्थान
B. 87वें स्थान
C. 89वें स्थान
D. 93वें स्थान
5. a. 83वें स्थान
भारतीय पासपोर्ट के ग्लोबल इंडेक्स में 83वें नंबर आने के बाद अब भारतीय बिना वीजा के ही 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं.
इस इंडेक्स में पहले स्थान पर जापान और सिंगापुर है.
Q. निम्न में से किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने “#बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ” अभियान शुरू किया है?
(A) पीएनबी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
(B) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
(C) एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
(D) आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
उत्तर: (B) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
Q. असम सरकार ने हाल ही में किस नेशनल पार्क का आकार बढ़ाने का फैसला किया है?
A. काजीरंगा नेशनल पार्क
B. मानस नेशनल पार्क
C. डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क
D. ओरंग नेशनल पार्क
असम सरकार ने हाल ही में ओरंग नेशनल पार्क का आकार बढ़ाने का फैसला किया है.
ओरंग गैंडों का प्रमुख आवास है. यह 2016 में एक बाघ अभयारण्य बन गया था.
असम में अन्य राष्ट्रीय उद्यान देहिंग पटकाई, डिब्रू-सैखोवा, मानस, काजीरंगा, नामेरी, रायमोना हैं.
Q. माया एंजेलो किस देश के सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं?
A. नेपाल
B. अमेरिका
C. चीन
D. रूस
माया एंजेलो अमेरिकी सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं.
Q. सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया है?
A. इंदु मल्होत्रा
B. दीपक मिश्रा
C. रंजन गोगोई
D. शरद अरविंद बोबडे
सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष रिटायर्ड जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है.
Q. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. एस. सोमनाथ
B. रघुनाथ अनंत माशेलकर
C. मणीन्द्र अग्रवाल
D. प्रेम चंद पाण्डेय
केंद्र सरकार ने 12 जनवरी, 2022 को एस सोमनाथ (इसरो) का अगला प्रमुख नियुक्त किया है.
एस सोमनाथ फिलहाल विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक हैं.
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है.
वे के. सिवन (K Sivan) की जगह लेंगे. बता दें कि के सिवन का कार्यकाल 14 जनवरी 2022 को समाप्त होने जा रहा है
Q. टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को किस राज्य सरकार ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया है?
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. पंजाब
D. असम
असम सरकार ने ओलंपिक मेडल विजेता लवलीना बोरगोहेन को असम पुलिस का उपाधीक्षक (DSP) नियुक्त किया है.
असम की 24 साल की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
Q. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान निम्न में से कितने प्रतिशत लगाया है?
A. 4.5 प्रतिशत
B. 8.3 प्रतिशत
C. 6.3 प्रतिशत
D. 7.1 प्रतिशत
. 8.3 प्रतिशत
विश्व बैंक ने साल 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.3 फीसदी रहने का पूर्वानुमान
Q. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?
A. सौम्या स्वामीनाथन
B. डॉ माइक रयान
C. पियरे-ओलिवियर गौरींचस
D. पूनम खेत्रपाल सिंह
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पियरे-ओलिवियर गौरींचस (Pierre-Olivier Gourinchas) को नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है.
वे मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में गीता गोपीनाथ का स्थान लेंगे.
पियरे-ओलिवियर गौरींचस (Pierre-Olivier Gourinchas) वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में क्लॉसन सेंटर फॉर इंटरनेशनल बिजनेस एंड पॉलिसी के निदेशक हैं
Q. हाल ही में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है?
A. मिशन सामान
B. मिशन अमानत
C. मिशन जागरूकता
D. मिशन सफर
पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के साथ मिलकर 'मिशन अमानत' (Mission Amanat) की शुरुआत की है.
Q. आंध्र प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की रियाटरमेंट ऐज (Retirement Age) को 60 साल से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दिया है?
A. 64 वर्ष
B. 65 वर्ष
C. 67 वर्ष
D. 62 वर्ष
62 वर्ष
आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को डबल तोहफा दिया है. कर्मचारियों की सैलरी (Salary) में 23.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.
Q. निम्न में से किस फेम अभिनेत्री को हाल ही में 12वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?
A) दिव्या खोसला
B) दिव्या कपूर
C) सानिया साहू
D) हर्षाली मल्होत्रा
वर्ष 2015 की फिल्म बजरंगी भाईजान की फेम अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा को हाल ही में 12वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है. उनके सराहनीय प्रदर्शन और भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें सम्मानित किया है.
Q. रेल मंत्रालय ने केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने मंजूरी दे दी है?
A) विक्रम नगर रेलवे स्टेशन
B) सानीया नगर रेलवे स्टेशन
C) सोस्मा नगर रेलवे स्टेशन
D) एकता नगर रेलवे स्टेशन
उत्तर: एकता नगर रेलवे स्टेशन
रेल मंत्रालय ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले में बने केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर एकता नगर रेलवे स्टेशन रखने मंजूरी दे दी है.
Q.पद्मश्री से सम्मानित सिंधुताई सपकाल का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थी?
समाजसेवी
लेखक
इतिहासकार
संगीतकार
पदम श्री सम्मान से सम्मानित सिंधुताई सपकाल का 73 वर्ष की आयु में निधन हुआ । जिन्हें अनाथो की मां के उपनाम से जाना जाता था ।
जिन्हें साल 2021 में सामाजिक कार्य श्रेणी में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था
Q. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने नए अस्थायी सदस्यों का चयन किया गया है?
A. दस
B. चार
C. पांच
D. तीन
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाँच नए अस्थायी सदस्यों (अल्बानिया, ब्राज़ील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात) का चयन किया गया है. अल्बानिया पहली बार सुरक्षा परिषद में शामिल हो रहा है,
Q. ब्लू बुक” जो हाल ही में खबरों में थी, किस सशस्त्र बल/समूह का मैनुअल है?
SPG
नेवी
बीएसएफ
दिल्ली पुलिस
उत्तर – स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप
“ब्लू बुक” विशेष सुरक्षा समूह (Special Protection Group – SPG) के मैनुअल का नाम है, जो विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री की रक्षा करता है।
Q. किस राज्य सरकार ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम बिपिन रावत के नाम पर रखने की घोषणा है?
राजस्थान
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र
सीएम योगी ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए मैनपुरी के सैनिक स्कूल का नाम बदलने का निर्णय लिया है. अब मैनपुरी का सैनिक स्कूल शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा.
मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल की शुरुआत एक अप्रैल 2019 को हुई थी. उत्तर प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच 30 अप्रैल 2015 को हुए एक समझौते के आधार पर इस स्कूल की स्थापना की गई थी.
Q. हाल ही में किस देश ने जासूसी मामले में फेसबुक और गूगल कंपनियों पर 1768 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?
फ्रांस
चीन
नेपाल
जापान
गूगल और फेसबुक पर फ्रांस ने लोगों की ऑनलाइन जासूसी (कुकी ट्रेकिंग) के मामले में 1,768 करोड़ रुपये (21 करोड़ यूरो) का जुर्माना ठोका है.
Q. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किस शहर में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया?
A. पटना
B. रांची
C. हैदराबाद
D. दिल्ली
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 06 जनवरी 2022 को हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया.
Q.भारत ने ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच के लिए किस नाम से पहली स्वदेशी कीट लांच की ?
OmiSure
HeliTipo
OmiQute
En-Sebik
टाटा समूह की हेल्थ केयर कंपनी टाटा मेडिकल एंड डायग्नोसिस ने Omisure नाम से भारत की पहली ओमिक्रॉन वैरीअंट की जांच करने वाली स्वदेशी किट लांच की ।
जिस किट को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के द्वारा भी मंजूरी मिल गई है ।
Q. पीएम मोदी ने 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी कहां की ?
जयपुर
पुडुचेरी
हैदराबाद
वाराणसी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी की । जोकि 12 से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित किया 8जाएगा ।
Q. ‘चंपा’ नाम से किस मशहूर कन्नड़ लेखक और प्रोफेसर का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a. चंद्रशेखर पाटिल
b. राहुल सचदेवा
c. अनिल त्यागी
d. मोहन अग्निहोत्री
चंद्रशेखर पाटिल
पीएम एक्सीलेंस अवार्ड’ किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?
उत्तर – लोक प्रशासन
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) 2006 से “लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार” (Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration) प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में इस पुरस्कार के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया है
0 Response to "1 से 31 जनवरी तक कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर : Monthly Current Affairs Quiz Hindi"
एक टिप्पणी भेजें