लोकसभा चुनाव 2024 में देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना | चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास जानकारी - Today Exam Classes -->
लोकसभा चुनाव 2024 में देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना | चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 में देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना | चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास जानकारी

भारत में 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने हैं वोटो की गिनती शुरू होने से पहले 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि इस बार आम चुनाव में कुल 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया।



 यह अब तक दुनिया के किसी भी देश में होने वाला सबसे अधिक मतदान है चुनाव आयुक्त के मुताबिक 31 करोड़ महिलाओ और 33 करोड़ पुरुषों ने इस लोकसभा चुनाव 2024 में अपना मतदान किया उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेने वाले सभी महिला व पुरुष वोटरों का आभार जताया

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने रेखांकित किया कि इस बार भारत में हुआ मतदान सभी जी7 देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ,जर्मनी, इटली, जापान,और कनाडा की कुल मतदान का 1.5 गुना अधिक मतदान रहा है


मतदान कर्मियों ने बुजुर्गों के घर जाकर उनका वोट लिया है 85 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले मतदान घर बैठे वोट दिया

2024 लोकसभा चुनाव में 1.5 करोड़ मतदान सुरक्षा कर्मियों की आवाजाही के लिए 135 विशेष ट्रेनों चार लाख वाहनों और 1692 फ्लाइट का इस्तेमाल किया गया

जम्मू कश्मीर में 4 दशक में सर्वाधिक मतदान दर्ज हुआ घाटी में 58.58% और जम्मू में 51.5% बुकिंग हुई

वही इस बार केवल 39 जगह पर रिपोलिंग हुई जबकि साल 2019 में 540 री वोटिंग हुई।

भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गय गया यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है ऐसा पहली बार हुआ है जब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव वोटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है

0 Response to "लोकसभा चुनाव 2024 में देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना | चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास जानकारी "

एक टिप्पणी भेजें

Iklan Tengah Artikel 2