पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश सहित हिन्द महासागर के शासनाध्यक्ष होंगे उपस्थित | PM Modi Oath Ceremony Who will attend the event ?
रविवार, 9 जून 2024
Comment
Lok Sabha Election 2024 में NDA की जीत के बाद देश में एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।
रविवार 9 जून को पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। इस समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी तमाम विदेशी मेहमान समारोह में शामिल होने वाले हैं।
तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ
पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण को यादगार बनाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस बार पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्यौता दिया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
0 Response to "पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश सहित हिन्द महासागर के शासनाध्यक्ष होंगे उपस्थित | PM Modi Oath Ceremony Who will attend the event ?"
एक टिप्पणी भेजें