27 August Current Affairs Question : Police SI Exam Current Gk : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर 2021 - Today Exam Classes -->
27 August Current Affairs Question : Police SI Exam Current Gk : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर 2021

27 August Current Affairs Question : Police SI Exam Current Gk : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर 2021

1.इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 26 अगस्त
b. 12 मार्च
c. 25 अप्रैल
d. 18 मई



a. 26 अगस्त
प्रतिवर्ष 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day) मनाया जाता है. यह दिन सभी नस्लों के कुत्तों के सम्मान में मनाया जाता है. डॉग इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त में गिना जाता है. डॉग एक ऐसा जीव जो जहां या जिस घर में रहता है, वहीं के लोगों के प्रति अपनी वफादारी निभाता है.






 
2.इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को किस राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तराखंड
d. तमिलनाडु





c. उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है. पवनदीप इंडियन आइडल के इकलौते ऐसे प्रतिभागी थे जो विभिन्न तरह के वाद्य यंत्र बजाते थे. उन्हें प्रतियोगिता की ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक और एक स्विफ्ट कार इनाम में मिली थी. 







 
3.द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
a. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
b. कोपनहेगन (डेनमार्क)
c. टोक्यो (जापान)
d. वेलिंग्टन (न्यूज़ीलैंड)





b. कोपनहेगन (डेनमार्क)
द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की एक स्टडी में पता लगा है कि डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन (Copenhagen) दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है. वहीं इस लिस्ट में टोरंटो दूसरे और सिंगापुर तीसरे नंबर पर आता है. इस लिस्ट में दुनिया के 60 सुरक्षित शहरों को स्थान दिया गया है, जिसमें भारत की राजधानी नई दिल्ली 48वें नंबर पर और मुंबई शहर 50वें नंबर पर आता है.





 
4.तालिबान ने अफगानिस्तान में निम्न में से किसे अपना कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है?
a. गुल आगा
b. सद्र इब्राहिम
c. जबीउल्ला मुजाहिद
d. मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर






d. मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर
तालिबान ने अफगानिस्तान में मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर को अपना कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है. मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर तालिबान का कमांडर रह चुका है. वे तालिबान का संस्थापक मुल्ला उमर का भी करीबी है.









 
5.हाल ही में किस राज्य की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान, 'मदुर फ्लोर मैट' के निर्माण के लिये राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया?
a. बिहार
b. पंजाब
c. असम
d. पश्चिम बंगाल





d. पश्चिम बंगाल
हाल ही में पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान, 'मदुर फ्लोर मैट' के निर्माण के लिये राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया. शिल्प गुरु पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र देश में हस्तशिल्प कारीगरों के लिये सर्वोच्च पुरस्कारों में से हैं. इन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है. शिल्प गुरु पुरस्कार भारत में हस्तशिल्प पुनरुत्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था. राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 1965 में और राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र वर्ष 1967 में स्थापित किया गया था.
 









 
6.चकमा संगठनों ने किस राज्य से चकमा और हाजोंग समुदायों के 60,000 लोगों के प्रस्तावित निर्वासन का विरोध किया है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. झारखंड
d. छत्तीसगढ़





a. अरुणाचल प्रदेश
चकमा संगठनों ने अरुणाचल प्रदेश से चकमा और हाजोंग समुदायों के 60,000 लोगों के प्रस्तावित निर्वासन का विरोध किया है. ये जातीय लोग हैं जो चटगाँव पहाड़ी क्षेत्रों में रहते थे, इनमें से अधिकांश क्षेत्र बांग्लादेश में स्थित हैं. दरअसल चकमा बौद्ध हैं, जबकि हाजोंग हिन्दू हैं. ये लोग पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और म्याँमार में निवास करते हैं.
 









 
7.अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार और उसका उन्मूलन स्मरण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 15 जनवरी
b. 23 अगस्त
c. 20 मई
d. 12 जुलाई





b. 23 अगस्त
प्रतिवर्ष 23 अगस्त को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार और उसका उन्मूलन स्मरण दिवस’ का आयोजन किया जाता है. यूनेस्को के मुताबिक, यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दास व्यापार की त्रासदी से पीड़ित लोगों की याद में आयोजित किया जाता है. यह दिवस हमें दास व्यापार जैसी त्रासदी के ऐतिहासिक कारणों, परिणामों और तरीकों पर सामूहिक रूप से पुनर्विचार करने का अवसर प्रदान करता है.








 
8.जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत किस अभियान की शुरुआत की है?
a. पनजल अभियान
b. जलभर अभियान
c. सुजलम अभियान
d. हिमजल अभियान





.c. सुजलम अभियान
जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत 'सुजलम' अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के द्वारा ग्रामीण स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन संबंधी गतिविधियों जैसे- दस लाख सोख-गड्ढों का निर्माण और अन्य ग्रेवाटर प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से अधिक-से-अधिक गाँवों को ओडीएफ प्लस गाँवों में परिवर्तित करने का प्रयास किया जाएगा. इस अभियान को आगामी 100 दिनों के लिये संचालित किया जाएगा. 







9. केंद्रीय सतर्कता आयोग के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
a.बी पी पाठक 
b. एस के जैन
c. टी एम भसीन 
d. इनमे से कोई नही







c. टी एम भसीन 
महत्वपूर्ण बाते -: केंद्रीय सतर्कता आयोग के बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में टी एम भसीन को नियुक्त किया गया है । 
उनका कार्यकाल 21 अगस्त 2021 से अगले 2 वर्षों की अवधि के लिए चुना गया है । उन्हे 50 लाख से अधिक की बैंक धोखाधड़ी की जांच और कार्रवाई की सिफारिश के लिए एक पैनल का गठन भी किया गया है । 
 







10. एनटीपीसी ने किस राज्य में सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट बनाया ?
a.बिहार 
b. आंध्र प्रदेश
c. गुजरात 
d. इनमे से कोई नही 
 




b. आंध्र प्रदेश
महत्वपूर्ण बाते -: एनटीपीसी ने आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट बनाया । 
यह सिम्हाद्री थर्मल स्टेशन के जलाशय पर 25 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना है । जोकि फ्लेक्सिबिलाइजेशन योजना के तहत पहली सौर परियोजना है ।

0 Response to "27 August Current Affairs Question : Police SI Exam Current Gk : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर 2021"

एक टिप्पणी भेजें