6 February current affairs question : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर // Daily current gk 2022 - Today Exam Classes -->
6 February current affairs question : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर // Daily current gk 2022

6 February current affairs question : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर // Daily current gk 2022



Q.लॉन्च पुस्तक "इंडिया, दैट इज भारत: कॉलोनियलिटी, सिविलाइज़ेशन, कॉन्स्टिट्यूशन" के लेखक कौन हैं ?
a.वी प्रवीन गोखले 
b.एस नरेश मित्रा 
c.जे साईं दीपक 
d.इनमे से कोई नही 


c.जे साईं दीपक
महत्वपूर्ण बाते -: लेखक जे साईं दीपक ने अपनी नई पुस्तक इंडिया, दैट इज भारत: कॉलोनियलिटी, सिविलाइज़ेशन, कॉन्स्टिट्यूशन लांच की । 
इंडिया, दैट इज भारत: कॉलोनियलिटी, सिविलाइज़ेशन, कॉन्स्टिट्यूशन पुस्तक का पहला भाग 15 अगस्त 2021 को ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया था । 



Q.Qs. किस देश के डेरिल मिशेल ने ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021 सम्मान जीता ?
a.चीन 
b.रूस 
c.न्यूजीलैंड 
d.जापान 



c.न्यूजीलैंड 
महत्वपूर्ण बाते -: न्यूजीलैंड देश के क्रिकेटर डेरिल मिशेल ने ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021 सम्मान जीता । 
डेरिल मिशेल को यह पुरस्कार इंग्लैंड के खिलाफ उच्च दबाव और 2021आईसीसी पुरुष t20 विश्व कप सेमीफाइनल में सिंगल लेने से इनकार करने के उनके इशारे के लिए दिया गया है । 


Q.विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है ?
a.1 फरवरी 
b.2 फरवरी 
c.4 फरवरी 
d.7 फरवरी 



c.4 फरवरी
महत्वपूर्ण बाते -: 4 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ के द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है ।विश्व कैंसर दिवस 2022 की थीम Close the Caregap रखी गयी है । 
विश्व कैंसर दिवस दुनिया भर में लोगों को कैंसर से होने वाली मौत के प्रति उपचार और देखभाल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है । 



Q.गूगल ने किस उत्पाद का नया डिजाइन लांच करने की घोषणा की ?
a.Instagram
b.Telegram
c.Gmail
d.Wibbo


c.Gmail
महत्वपूर्ण बाते -: गूगल कंपनी ने अपने उत्पाद जीमेल का नया डिजाइन लांच करने की घोषणा की । इस नए डिजाइन को कंपनी ने नए प्लान को गूगल वर्कस्पेस के तहत विकसित किया है । 
गूगल इस कांसेप्ट पर 8 फरवरी से नए जीमेल की टेस्टिंग शुरू कर देगी यूजर्स के लिए यह नया इंटरफ़ेस जून 2022 में रिलीज किया जाएगा । 


Q.देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन कहां बनाया जाएगा ?
a.श्रीनगर 
b.गोवा 
c.सूरत 
d.पटना 
c.सूरत 
महत्वपूर्ण बाते -: देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला रेलवे स्टेशन सूरत में मुंबई अहमदाबाद मार्ग पर स्थापित किया जाएगा । 
मुंबई अहमदाबाद मार्ग देश की पहली बुलेट ट्रेन के लिए निर्धारित मार्ग है । नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार वापी बिलिमोरा सूरत भरूच पर बुलेट ट्रेन का काम तेजी पर है । 



Q.किस भाषा की लघु फिल्म स्ट्रीट स्टूडेंट ने एनएचआरसी लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता जीती ?
a.उर्दू 
b.फारसी 
c.हिंदी 
d.तेलुगु 


d.तेलुगु 
महत्वपूर्ण बाते -: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अकुला संदीप की तेलुगु लघु फिल्म स्ट्रीट स्टूडेंट ने शिक्षा के अधिकार पर एक मजबूत संदेश की कहानी को दर्शा कर एनएचआरसी लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता जीती । 
स्ट्रीट स्टूडेंट को सातवें शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड प्रतियोगिता में ₹200000 के प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है । यह फिल्म शिक्षा के अधिकार और समाज को इसका 


Q.अमेरिका ने किस देश को अपने गैर-नाटो सहयोगी के रूप में नामित किया ?
a.कतर 
b.जापान 
c.वियतनाम 
d.मलेशिया 


a.कतर 
महत्वपूर्ण बाते -: अमेरिका ने कतर देश को अपने गैर नाटो सहयोगी के रूप में नामित किया । कतर यह दर्जा पाने वाला 18वां देश बना है इससे पहले साल 2019 में ब्राजील को यह दर्जा दिया गया था । 
यह सम्मान अमेरिका ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने और गाजा में पिछले साल के इजराइल हमास युद्ध को समाप्त करने में कतर द्वारा की गई सहायता का आभार प्रकट करने के लिए दिया गया है । 

Q.रमेश देव का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे ?
a.कवि 
b.अभिनेता
c.लेखक 
d.इनमे से कोई नही 


b.अभिनेता
महत्वपूर्ण बाते -: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ । 
रमेश देव का निधन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ । उन्होंने 1962 की फिल्म आरती में एक खलनायक की भूमिका निभाकर फिल्म उद्योग में अपनी यात्रा शुरू की थी । 


Q.डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेटरी के निर्देशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
a.वी के महेन्द्र प्रधान 
b.एस के नारायम गिल 
c.जीए श्रीनिवास मूर्ति
d.इनमे से कोई नही 

c.जीए श्रीनिवास मूर्ति
महत्वपूर्ण बाते -: रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला के निर्देशक के रूप में जीए श्रीनिवास मूर्ति को नियुक्त किया गया । 
जीए श्रीनिवास मूर्ति 1987 में डीआरडीएल में शामिल हुए थे । जिन्होंने मिसाइल परिसर की गतिशीलता जमीनी अनुनाद परीक्षण विद्युत एकीकरण और चेक आउट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था । 



Q.भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रभारी पद पर किसे नियुक्त किया गया ?
a.उपेंद्र त्रिवेदी 
b.मनीष जैसवाल 
c.दिनेश शेखावत 
d.इनमे से कोई नही 


a.उपेंद्र त्रिवेदी 
महत्वपूर्ण बाते -: भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रभारी के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र त्रिवेदी को नियुक्त किया गया । 
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र त्रिवेदी उत्तरी कमान के पूर्व प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी की जगह लेंगे योगेश कुमार जोशी 40 वर्षों से भारतीय सेना के अहम पदों पर सेवाएं दे रहे थे । 



Q.एलआईसी विश्व स्तर पर सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड की सूची में किस स्थान पर रहा ?
a.6वें 
b.12वें 
c.10वें 
d.3वें 


c.10वें 
महत्वपूर्ण बाते -: ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार जीवन बीमा निगम विश्व स्तर पर बीमा ब्रांडो की सूची में 10वें स्थान पर रहा । 
ब्रांड वैल्युएशन रिपोर्ट के अनुसार बीमा ब्रांडों की सूची में शीर्ष 10 में से 5 चीनी बीमा कंपनियां शामिल हैं । पिंग एन इंश्योरेंस ब्रांड वैल्यू में 26% की गिरावट दर्ज करने के बावजूद दुनिया में सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड के रूप में उभरी है । 

Q.किस राज्य ने तोरग्या महोत्सव 2022 आयोजित किया ?
a.राजस्थान 
b.ओडिशा 
c.अरुणाचल प्रदेश 
d.पंजाब 



c.अरुणाचल प्रदेश 
महत्वपूर्ण बाते -: अरुणाचल प्रदेश राज्य के मोनपा आदिवासी समुदायों के द्वारा तोरग्या महोत्सव प्रदेश के तवांग मठ में आयोजित कराया गया ।
तोरग्या महोत्सव तीन दिवसीय महोत्सव है जिसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र शा-ना-छम डांस है । जोकि भिक्षुओं द्वारा छो-ग्याल याप और यम त्सा-मुडे देवता को प्रदर्शित करने के लिए जाना चाहता है । 



Q.सोनी ने डेस्टिनी गेम डेवलपर "Bungie" का कितने अरब डॉलर में अधिग्रहण किया ?
a.4.1 अरब डॉलर 
b.2.3अरब डॉलर 
c.3.6 अरब डॉलर 
d.3.2 अरब डॉलर 


c.3.6 अरब डॉलर 
महत्वपूर्ण बाते -: सोनी ने डेस्टिनी गेम डेवलपर "Bungie Ink" का 3.6 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया । सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन ने गेम्स बनाने वाले स्टूडियो में अपने स्थिरता को मजबूत करने के लिए कंपनी का अधिग्रहण किया है । 
सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट द्वारा घोषित यह यह महीने का तीसरा महत्वपूर्ण वीडियो गेम अधिग्रहण सौदा है । इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन न


Q.किस राज्य में स्थित खिजादिया वन्य जीव अभ्यारण को रामसर स्थल में शामिल किया गया ?
a.राजस्थान 
b.ओडिशा
c.गुजरात 
d.पंजाब 


c.गुजरात 
महत्वपूर्ण बाते -: गुजरात राज्य में स्थित खिजादिया वन्य जीव अभ्यारण को रामसर स्थल में शामिल किया गया । वही इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य के बखिरा वन्य जीव अभ्यारण को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है । 
इन वन्य जीव अभ्यारण के रामसर कन्वेंशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महत्व के आंद्रभूमि में सूचीबद्ध होने के बाद भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 हो गई है ।

Q.राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
a.विजय कुमार शुक्ला 
b.डॉ कृष्ण नायर
c.डॉ मदन मोहन त्रिपाठी 
d.इनमे से कोई नही 


c.डॉ मदन मोहन त्रिपाठी
महत्वपूर्ण बाते -: राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के महानिदेशक के रूप में डॉ मदन मोहन त्रिपाठी को नियुक्त किया गया । 
NIELIT में शामिल होने से पहले डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। जहां उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ के संमन्वयक के रूप में कार्य किया 


Q.किस देश के 28वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस उमर अता बदियाल को नियुक्त किया गया ?
a.पाकिस्तान 
b.इजराइल 
c.मंगोलिया
d.इरान 


a.पाकिस्तान
महत्वपूर्ण बाते -: पाकिस्तान देश के राष्ट्रपति भवन में जस्टिस उमर अता बंदियाल को देश के 28वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई । 
उमर अता बंदियाल 16 सितंबर 2023 तक पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहेंगे इससे पहले वे लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं ।


Q.लॉन्च पुस्तक "द क्लास ऑफ़ 2006: स्नीक पीक इन द मिसएडवेंचर्स ऑफ़ द ग्रेट इंडियन इंजीनियरिंग लाइफ" के लेखक कौन है ?
a.नीरज जैसवाल 
b.सौरभ शुक्ला 
c.विनीत देसाई 
d.आकाश कंसल 


d.आकाश कंसल
महत्वपूर्ण बाते -: प्रबंधन पेशेवर लेखक आकाश कंसल ने अपनी नई पुस्तक द क्लास ऑफ़ 2006: स्नीक पीक इन द मिसएडवेंचर्स ऑफ़ द ग्रेट इंडियन इंजीनियरिंग लाइफ लॉन्च की । 
इस पुस्तक को आईआईटी कानपुर और दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सबसे बड़े पुस्तक लांच समारोहों में लॉन्च किया गया था ।  

Q.किस भारतीय खिलाड़ी को लॉरेंस विश्व खेल पुरस्कार में "ब्रेक थ्रू पुरस्कार" से सम्मानित किया गया ?
a.विरेन दयोल 
b.विजय सुदंरम 
c.नीरज चोपड़ा 
d.इनमे से कोई नही 


c.नीरज चोपड़ा 
महत्वपूर्ण बाते -: टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलीट में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 
इसके अलावा टेनिस स्टार डेनियल मेंदवेदेव और एम्मा रादुकानू को इस पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है । 


Q.किसने दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट "द जेट" लांच की ?
a.जापान
b.दुबई
c.रूस
d.अमेरिका 


b.दुबई
महत्वपूर्ण बाते -: दुबई की फर्म कंपनी जीरोइमिशन ने संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की पहली हाइड्रोजन संचालित फ्लाइंग बोर्ट The Jet लांच की । 
The Jet बोट 40 समुद्री मील की परिभ्रमण गति से पानी के ऊपर चलने में सक्षम हैं । जोकि 8-12 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है । 



Q.अमिताभ दयाल का 51 वर्ष की आयु में निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे ?
a.अभिनेता
b.वैज्ञानिक 
c.कवि 
d.लेखक 




a.अभिनेता
महत्वपूर्ण बाते -: प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता एवं फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का 51 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ । 
दयाल ने ओम पुरी के साथ कगार: लाइफ ऑन द एज (2003), भोजपुरी फिल्म रंगदारी (2012) और राज बब्बर की धुआं (2013), जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया था ।


Q.किसने गैरइंधन खुदरा स्टोर "हैप्पीशॉप" लॉन्च किया ?
a.ISRO
b.WIPRO
c.BHEL
d.HPCL



Q.भारत के किस राज्य में पहला जियोलॉजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा ?
a.राजस्थान 
b.ओडिशा 
c.पंजाब 
d.मध्य प्रदेश

0 Response to "6 February current affairs question : हिन्दी कंरट अफेयर्स प्रशन्नोतर // Daily current gk 2022"

एक टिप्पणी भेजें