REET 2022 में 9 प्रश्नों पर मिलेंगे बोनस अंक | जानिए कौन से 9 प्रश्नो पर बोनस अंक दिए है
गुरुवार, 25 अगस्त 2022
Comment
REET Bonus Marks 2022:- REET 2022 में 9 प्रश्नों पर मिलेंगे बोनस अंक, Reet Exam 2022 Answer Key हुई जारी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, Reet 2022 में बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को कुल 9 प्रश्नों पर दिए जाएंगे बोनस अंक, जानिए बोर्ड ने रीट के कौन-कौनसे प्रश्नों पर बोनस अंक देने का निर्णय किया है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था l रीट परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात उम्मीदवारों को परीक्षा की उत्तर कुंजी और परीक्षा के परिणाम का ही इंतजार है।
हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा गुरुवार को Reet 2022 की Answer Key जारी कर दी गई है l जो भी उम्मीदवार रीट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, वह विभाग की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं।
रीट परीक्षा 2022 की अधिकारिक आंसर की 18 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई थी। अधिकारिक आंसर की में कई प्रश्नों के 2 से अधिक आंसर सही हो रहे थे। जिसके चलते उन सभी प्रश्नों में विद्यार्थियों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों को किन किन प्रश्नों में बोनस अंक दिए जाएंगे इसकी सूची हमने नीचे पोस्ट में उपलब्ध करवा दी हैं :-
शिफ्ट सेकंड लेवल सेकंड
लैंग्वेज उर्दू : प्रश्न संख्या 34 में दो विकल्प सी और डी सही माने । लैंग्वेज सिंधी प्रश्न संख्या 33 में अभ्यर्थियों को बोनस अंक मिलेगा। मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रश्न संख्या 127 में अभ्यर्थियों को बोनस अंक मिलेगा। सोशल स्टडीज प्रश्न 129 में बोनस अंक मिलेगा।
लेवल सेकंड, शिफ्ट थर्ड
चाइल्ड पैडागाजी : प्रश्न संख्या 9 तथा 27 में बोनस अंक मिलेंगे। लैंग्वेज हिंदी: प्रश्न संख्या 41 में दो विकल्प एबी को सही माना। लैंग्वेज संस्कृत: प्रश्न 57 में दो विकल्प बी व सी को सही माना। लैंग्वेज सेकंड हिंदी : प्रश्न संख्या 86 में बोनस मिलेगा।
लैंग्वेज सेकंड सेकंड: अंग्रेजी प्रश्न संख्या 80 में दो विकल्प सी व डी सही माने, जबकि प्रश्न संख्या 85 में बोनस अंक मिलेगा।
रीट लेवल सेकंड शिफ्ट 4
लैंग्वेज फ़र्स्ट इंग्लिश: प्रश्न संख्या 32 में बोनस तथा प्रश्न 38 में दो विकल्प बी व सी सही माने ।
– लैंग्वेज फ़र्स्ट उर्दू : प्रश्न संख्या 46 में बी, सी व डी तीन विकल्प सही माने। लेंग्वेज सेकंड हिंदी : प्रश्न संख्या 63 में बोनस अंक मिलेगा। सोशल स्टडीज प्रश्न संख्या 126 में बोनस अंक मिलेगा। ”
इसके अलावा बोनस मार्क्स का पीडीएफ हमारे द्वारा नीचे पोस्ट में उपलब्ध करवा दिया गया है। नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके बोनस मार्क्स मिलने वाले पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं। रीट भर्ती परीक्षा 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिकारिक आंसर की भी जारी कर दी गई है।
0 Response to "REET 2022 में 9 प्रश्नों पर मिलेंगे बोनस अंक | जानिए कौन से 9 प्रश्नो पर बोनस अंक दिए है "
एक टिप्पणी भेजें