Daily Current affairs | 22 April National & International Current Affairs 2023 | हिन्दी करेंट अफेयर्स - Today Exam Classes -->
Daily Current affairs | 22 April National & International Current Affairs 2023 | हिन्दी करेंट अफेयर्स

Daily Current affairs | 22 April National & International Current Affairs 2023 | हिन्दी करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs


       राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय Gk

                  22 April 2023


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण 





1. एप्पल कंपनी ने भारत में अपना पहला स्टोर किस शहर में लांच किया है?

  1. बेंगलुरु 

  2. दिल्ली

  3. कोलकाता

  4. मुंबई




D

Explanation: भारत में एप्पल का पहला रिटेल स्टोर आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक ने खुद ग्राहकों का स्वागत किया. 

एप्पल का यह रिटेल आउटलेट (Apple BKC) बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है. मुंबई के बाद कंपनी दिल्ली में भी अपना रिटेल आउटलेट खोलने जा रही है. 

यह स्टोर दिल्ली के साकेत मॉल में 20 अप्रैल को खोला जायेगा. पहला एप्पल स्टोर 2001 में मैकलीन, वर्जीनिया में टायसन कॉर्नर और कैलिफ़ोर्निया में ग्लेनडेल गैलेरिया में खोला गया था.


Web stories Web stories

2. एशियन डेवलपमेंट बैंक ने बाढ़ पुनर्वास के लिए बांग्लादेश को कितने मिलियन डॉलर का ऋण दे रहा है?

  1. 230 मिलियन

  2. 100 मिलियन

  3. 200 मिलियन

  4. 350 मिलियन







Explanation: एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने बाढ़ पुनर्वास के लिए बांग्लादेश को 230 मिलियन अमरीकी डॉलर का ऋण प्रदान करेगा. 

बांग्लादेश के पूर्वोत्तर हिस्से में, मई-जून 2022 में विनाशकारी बाढ़ आई थी.

. एशियन डेवलपमेंट बैंक की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को की गयी थी, इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है.





3. किस ऑटोमोबाइल कंपनी ने ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफॉर्म 'व्हील्स ऑन वेब' लांच किया है?

  1. टोयोटा

  2. टाटा मोटर्स

  3. महिंद्रा

  4. हुंडई





A

Explanation: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने हाल ही में ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफॉर्म 'व्हील्स ऑन वेब' लांच किया है. इसे बैंगलोर शहर के ग्राहकों के लिए लांच किया गया है. 

यह एक ऑनलाइन खुदरा बिक्री मंच है जो ग्राहकों को अपने घर से अपने पसंदीदा टोयोटा मॉडल की बुकिंग, खरीद और डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेगा.

 टोयोटा के ग्राहकों को बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक हर फेज में व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से अपडेट मिलती रहेगी.





4. G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की बैठक किस शहर में आयोजित की गयी?

  1. गुवाहाटी

  2. हैदराबाद

  3. वाराणसी

  4. जयपुर




B

Explanation: भारत की G20 प्रेसीडेंसी के तहत, G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की बैठक हैदराबाद में आयोजित की गयी. 

इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने हाई-स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड और डिजिटल समावेशन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी. 

साथ ही 'डिजिटल इन्क्लूजन- कनेक्टिंग द अनकनेक्टेड' विषय पर चर्चा की गयी. गौरतलब है कि भारत इस वर्ष G20 ग्रुप की अध्यक्षता कर रहा है.




5. अज्ञात शवों की पहचान के लिए डीएनए डेटाबेस तैयार करने वाला पहला राज्य कौन बना है?

  1. उत्तर प्रदेश

  2. बिहार

  3. हिमाचल प्रदेश

  4. गुजरात




C

Explanation: हिमाचल प्रदेश अज्ञात शवों का डीएनए डेटाबेस तैयार करने वाला 'पहला राज्य' बन गया है. प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पिछले साल अप्रैल में शुरू की गई थी और अब तक अज्ञात शवों के 150 डीएनए नमूनों के रिकॉर्ड को डेटाबेस में दर्ज किये गए है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रतिवर्ष राज्य के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक शव बरामद किए जाते हैं, जो डेटा और पहचान योग्य वस्तुओं की कमी के कारण अज्ञात रहते हैं. सरकार की इस पहल से अज्ञात शवों की पहचान करने में मदद मिलेगी.




6. किस केन्द्रीय मंत्री ने 'संगठन से समृद्धि' अभियान की शुरुआत की है?

  1. स्मृति ईरानी

  2. गिरिराज सिंह

  3. पियूष गोयल

  4. आर के सिंह




B

Explanation: ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 'संगठन से समृद्धि' अभियान का शुभारंभ किया. यह सभी पात्र ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के तहत लाकर सीमांत ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने में मदद करेगा.

 इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार मौजूदा नौ करोड़ से 10 करोड़ महिलाओं को एसएचजी के दायरे में लाने का लक्ष्य बना रही है.





7. आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कौन बने है?

  1. शिखर धवन

  2. ऋतुराज गायकवाड़

  3. वेंकटेश अय्यर

  4. शुभमन गिल






C

Explanation: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच के दौरान शानदार शतक लगाया. अय्यर इस सीजन शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए है. साथ ही यह आईपीएल 2023 का दूसरा शतक था. अय्यर से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा था. हैरी ब्रूक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से आईपीएल में खेलते है. वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली जो अभी तक इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर है.




8. एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

  1. वाराणसी

  2. जयपुर 

  3. भुवनेश्वर

  4. चेन्नई 





D

Explanation: भारत 03 से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, इस टूर्नामेंट का आयोजन चेन्नई शहर में किया जायेगा. 

चेन्नई में आखिरी बार 2007 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी कार्यक्रम के रूप में एशिया कप का आयोजन किया गया था.

 यह एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का सातवां संस्करण है. इसे चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के तैयारी के रूप में आयोजित किया जा रहा है.




9. भारत, जापान और फ्रांस ने किस देश की आर्थिक मदद के लिए एक साझा मंच लॉन्च किया है?

  1. पाकिस्तान 

  2. यूक्रेन

  3. मंगोलिया

  4. श्रीलंका




D

Explanation: श्रीलंका की आर्थिक मदद के लिए भारत, जापान और फ्रांस आगे आये है, तीनों देशों ने मिलकर संकटग्रस्त श्रीलंका के लिए एक ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम शुरू किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित तीनों देशों के प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान इसकी घोषणा की. इसका उद्देश्य श्रीलंका को आर्थिक संकट से बाहर लाना है.






10. हाल ही में राजस्थान के किस जिले से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है?

  1. जयपुर 

  2. अजमेर 

  3. ब्यावर 

  4. जोधपुर







0 Response to "Daily Current affairs | 22 April National & International Current Affairs 2023 | हिन्दी करेंट अफेयर्स "

एक टिप्पणी भेजें