पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार क्यो किया गया ! जानिए सम्पूर्ण मामला
क्या है अल-कादिर ट्रस्ट केस?
यह एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला है। इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनके करीबी सहयोगी जुल्फिकार बुखारी और बाबर अवान कथित रूप से अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट में शामिल हैं। दस्तावेजों से पता चलता है कि इमरान खान, बुशरा बीबी, जुल्फिकार बुखारी और अवान ने झेलम की सोहावा तहसील में 'क्वालिटी एजुकेशन' के लिए 'अल-कादिर विश्वविद्यालय' स्थापित करने के लिए ट्रस्ट का गठन किया था।
इमरान पर गैरकानूनी तरीके से करोड़ों रुपए की जमीन देने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री इस यूनिवर्सिटी को अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की जमीन दी थी। पाकिस्तान की सबसे अमीर शख्सियत में से एक मलिक रियाज ने मामले का खुलासा करते हुए आरोप लगाया था कि इमरान और उनकी पत्नी ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर अरबों रुपए की जमीन अपने नाम करा ली। बता दें कि अल-कादिर यूनिवर्सिटी में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा ही ट्रस्टी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 90 करोड़ की इस यूनिवर्सिटी में 6 साल में महज 32 स्टूडेंट्स के दाखिले हुए।
190 मिलियन पाउंड की हेराफेरी करने का आरोप
इमरान के ऊपर कई केस दर्ज हैं। इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य पीटीआई नेता, पीटीआई सरकार और एक प्रॉपर्टी टायकून के बीच एक समझौते से संबंधित एनएबी जांच का भी सामना कर रहे हैं, जिसने कथित तौर पर राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड का नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान के पूर्व पीएम पर ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) द्वारा सरकार को भेजे गए 50 बिलियन रुपये- उस समय 190 मिलियन पाउंड- की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।
इमरान खान पर राजद्रोह राजद्रोह, आतंकवाद, और हिंसा भड़काने जैसे आरोप लगे हुए हैं. इमरान लाहौर से इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने आए थे. इमरान जब अदालत में बायोमेट्रिक प्रक्रिया कर रहे थे, तभी सेना के जवानों ने कोर्ट की खिड़की को तोड़ और वकीलों, सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद खान को गिरफ्तार कर लिया.

0 Response to "पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार क्यो किया गया ! जानिए सम्पूर्ण मामला"
एक टिप्पणी भेजें