BCCI के नियम 41 के तहत पांड्या पर होगी कार्रवाई /जाने क्या है BCCI 41 का नियम ?
रविवार, 13 जनवरी 2019
Comment
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को एक टीवी शो पर विवादित बयान देने के बाद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. BCCI ने प्रशासकों की समिति COA के साथ मिलकर लिए फैसले के तहत दोनों खिलाड़ियों को खेल के सभी प्रारुपों से तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया है.|
![]() |
| KL. RAHUL & HARDHIK PANDIYA |
दोनों खिलाड़ी रहेंगे सभी फॉर्मेट से दूर
BCCI ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. बोर्ड के फैसले के बाद ये दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया में जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज बीच में छोड़कर देश वापस लौटेंगे. BCCI ने कहा है कि इस मसले पर जांच की जाएगी और इसके बाद ही इन दोनों के क्रिकेट खेलने पर फैसला लिया जाएगा. तब तक ये दोनों खिलाड़ी खेल के सभी फॉर्मेट से दूर रहेंगे.
BCCI के नियम 41 के तहत की जाएगी कार्रवाई
BCCI ने अपने बयान में कहा है,
COA ने BCCI के साथ मिलकर यह फैसला लिया है कि वो हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक टीवी शो पर दिए गए उनके बयान को लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से बैन करती है. ये दोनों अब भारत लौटेंगे और इनके खिलाफ अनुशासनहीनता तथा दुर्व्यवहार को लेकर कार्रवाई की जाएगी. ये कार्रवाई BCCI के नियम 41 के तहत की जाएगी.
हार्दिक पांड्या ने महिलाओं पर दिया था विवादित बयान
दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों ने फिल्म निर्माता करण जौहर के शो, कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिए थे जिसके बाद COA ने इन पर बैन की सिफारिश की थी.
COA की महिला सदस्य ने की कार्रवाई की सिफारिश
सबसे पहले, COA के अध्यक्ष विनोद राय ने एक ईमेल लिखकर इन दोनों पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का बात कही थी. इसके बाद COA की महिला सदस्य डायना इडुल्जी ने भी इन दोनों पर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी. इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि यह दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे. BCCI ने कहा है कि चयन समिति जल्द ही इन दोनों के विकल्पों की घोषणा करेगी.
कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच से पहले कहा,
हम भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में इस प्रकार के विचारों का समर्थन नहीं करते. दोनों खिलाड़ियों को महसूस हो गया कि उन्होंने कितनी बड़ी गलत की.
आप जानते हैं कि कदाचार और अनुशासनहीनता के लिए आपके खिलाफ जांच और कार्यवाही बीसीसीआई संविधान के नियम 41 के तहत शुरू की गई है और वर्तमान में लंबित हैं।
बीसीसीआई सविधान का नियम 46 क्या है
“बीसीसीआई संविधान के नियम 41 (6) के संदर्भ में, आपको किसी भी तरह से किसी भी मैच या समारोह या घटना या गतिविधि में भाग लेने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाता है जो किसी भी तरह से अधिकृत, संगठित, स्वीकृत, मान्यता प्राप्त या समर्थित है। BCCI, ICC या किसी भी राज्य संघ द्वारा, मामले के अंतिम निर्णय तक, "
0 Response to "BCCI के नियम 41 के तहत पांड्या पर होगी कार्रवाई /जाने क्या है BCCI 41 का नियम ? "
एक टिप्पणी भेजें