क्या मामला है जो bcci ने पांड्या और केएल राहुल पर मैच खेलने पर लगाया प्रतिबन्ध / और कप्तान विराट कोहली ने दोनों के बारे में बयान दिया - Today Exam Classes -->
क्या मामला है जो bcci  ने पांड्या और केएल राहुल पर मैच खेलने पर लगाया प्रतिबन्ध / और कप्तान विराट कोहली ने  दोनों के बारे में बयान दिया

क्या मामला है जो bcci ने पांड्या और केएल राहुल पर मैच खेलने पर लगाया प्रतिबन्ध / और कप्तान विराट कोहली ने दोनों के बारे में बयान दिया

टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल  ‘कॉफी विद करण’ चैट शो में इन दोनों ने जो कमेंट्स किए, उसको लेकर दोनों पर दो मैच का बैन भी लग सकता है। 


कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) के चीफ विनोद राय ने इस मामले में दोनों क्रिकेटरों पर दो मैच का बैन लगाने की सिफारिश की है। वहीं सीओए की मेंबर डायन इडुल्जी ने इस मामले को बीसीसीआई की लीगल सेल के पास भेज दिया है।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया था। हार्दिक पांड्या ने बुधवार को बीसीसीआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वो टीवी शो पर महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए ‘विनम्रतापूर्वक माफी मांगते हैं, जिन्हें सेक्सिस्ट और स्त्री विरोधी करार दिया गया।’


नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया था, हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्हें महसूस नहीं हुआ कि उनकी टिप्पणी असभ्य मानी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक चैट शो पर शिरकत की जिसमें मैंने ये महसूस किए बिना कुछ बयान दिए कि इन्हें अपमानजनक करार दिया जाएगा और इससे दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी जिसके लिए मैं विन्रमतापूर्वक माफी मांगता हूं।’

                                    

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि इसमें मेरा इरादा किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह से आहत करने या समाज के किसी भी वर्ग को किसी भी तरह खराब तरीके से पेश करने का नहीं था। मैंने ये बयान शो के दौरान बातचीत करते हुए दे दिए और मुझे नहीं पता था कि इन बयानों को आपत्तिजनक पाया जाएगा।’


25 साल के यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए यहां पर है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह का बर्ताव दोबारा नहीं दोहराएंगे। उन्होंने कहा, ‘आश्वस्त रहिये, मैं बीसीसीआई का बहुत सम्मान करता हूं और इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा नहीं हो, इसके लिए पूरे विवेक का इस्तेमाल करूंगा।

पता चला है कि हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम प्रबंधन और यहां अपने साथियों से माफी मांग ली है। इस शो पर उनके साथी लोकेश राहुल ने भी शिरकत की, हालाकि वह महिलाओं और रिश्तों पर पूछे गए सवालों पर अधिक संयमित दिखे। बता दें कि शो के दौरान केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसी बातें कीं, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई।

 शो के दौरान हार्दिक पांड्या ने लड़कियों को लेकर कुछ कमेंट्स किए, जिस पर करण जौहर और केएल राहुल हंसते हुए नजर आए। हार्दिक पांड्या का लड़कियों पर इस तरह कमेंट्स करना सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हार्दिक पांड्या को लड़कियों पर किए गए उनके कमेंट्स के लिए काफी ट्रोल किया है।

विराट कोहली का बयान 

सिडनी मैं वनडे मैच से पहले विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल पूछा गया कि इस मामले में भी क्या सोचते हैं? कप्तान कोहली ने इसके जवाब में कहा कि किसी भी खराब कमी कमेंट का समर्थन नहीं किया जाएगा इसे सख्ती से लिया जाएगा. दोनों क्रिकेटर को भी एहसास है कि कहां गलती हुई है और यह कितनी बड़ी गलती कर गए हैं.

उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार कप्तान होने के नाते इस तरह के विचारों पर विश्वास नहीं रखते साथ ही वे व्यक्तिगत विचार थे, हम अभी भी दोनों पर बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं जो वोट कहेगी वही मान्य होगा.

इसके साथ ही विराट कोहली से पूछा गया कि अगर हार्दिक पांडे और केएल राहुल दोनों मैचों के लिए बंद कर दिए जाते हैं तो उन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा- अगर बदला होता है तो इसका टीम पर कोई असर नहीं होगा.और ना ही इससे हमारी प्लानिंग पर कोई असर पड़ेगा. इन दोनों खिलाड़ियों पर एक बार फैसला आ जाए इसके बाद ही तय किया जा सकता है कि कौन से कम्युनिकेशन के साथ हम पहले वनडे में उतरेंगे.

0 Response to "क्या मामला है जो bcci ने पांड्या और केएल राहुल पर मैच खेलने पर लगाया प्रतिबन्ध / और कप्तान विराट कोहली ने दोनों के बारे में बयान दिया "

एक टिप्पणी भेजें