Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 30 मार्च 2019

30 मार्च महत्वपूर्ण कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा कहां खो दी गई ?
जवाब : इजराइल देश में
• इजरायल के सबसे बड़े पर्वत माउंट सोडोम में पाई गई इस गुफा की लंबाई 10 किलोमीटर से ज्यादा है और इस गुफा का नाम मलहम रखा गया है

सवाल : हाल में मतदाता जागरूकता के लिए किस राज्य ने महिला मतदाता रेलवे की शुरुआत की है ?
जवाब : असम राज्य ने

सवाल : हाल ही में लांच इंडियन फिसकल फेडरलिज्म के लेखक कौन है ?
जवाब भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारत की 14 वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ वाई.पी. रेड्डी और तेलंगाना सरकार के सलाहकार डॉ जी. आर रेडी ।

सवाल : हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने बॉडल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया  है ?
जवाब : अमर्त्य सेन को

सवाल : हाल ही में भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बन गया है ?
जवाब : हिमाचल प्रदेश के गांव टशीगंग में 15256 फीट की ऊंचाई पर विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बन गए हैं।

सवाल : हाल ही में एंटी सैटेलाइट वेपन लॉन्च करने वाला चौथा देश कौन सा बना है ?
जवाब भारत देश

सवाल : हाल ही में बीसीसीआई का नैतिकता अधिकारी किसे बनाया गया है?
जवाब : न्यायमूर्ति डीके जैन को

सवाल : हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के विमान तेजस में उड़ान भरी है ?
जवाब : मलेशिया देश के प्रधानमंत्री

सवाल : हाल ही में केंद्र सरकार ने किस बैंक में 5042 करोड रुपए का निवेश करने का फैसला क्या है ?
जवाब : बैंक ऑफ बड़ौदा में

सवाल : हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किसे ओलंपिक खेल का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पेश किया है ?
जवाब : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में ब्रेक डांसिंग स्केटबोर्डिंग स्पोर्ट क्लाइंबिग और सर्फिंग खेलों को ओलंपिक खेलों का दर्जा दिया जाने का प्रस्ताव पेश किया है।

सवाल : हाल ही में किसे भारतीय बास्केटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है ?
जवाब : वेसलिन मैटिक को ।

सवाल : हाल ही में प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोवसकी  का निधन हो गया वह किस देश से संबंधित थे ?
जवाब रूस देश से संबंधित थे
• वालेरी तीन बार अंतरिक्ष यात्रा में गए थे

सवाल : हाल ही में कौन 200 एमएमटी कार्गो आवाजाही  गई दर्ज कराने वाला पहला भारतीय बंदरगार ऑपरेटर कौन बना ?
जवाब : अडानी पोर्ट्स

सवाल : हाल ही में स्टार्टअप के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है ?
जवाब : दक्षिण कोरिया के साथ

सवाल : हाल ही मे किसे मार्था  फैरेल पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : मनु गुलाटी को
• यह पुरस्कार लैंगिक समानता के लिए प्रसिद्ध कार्यकर्ता डॉ मार्था  फैरेल की स्मृति में दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें