Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 29 मार्च 2019

हर एक्जाम मे पुछे गये 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग 5

सवाल : भारतीय संविधान में समवर्ती सूचि की अवधारणा कहा से ली गयी है ?
जवाब- ऑस्ट्रेलिया से

सवाल . बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था ?
जवाब- यशोधरा

सवाल - हडप्‍पा वासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया ?
जवाब - तॉंबे का ।

सवाल - हडप्‍पा के निवासी किस धातु से परिचित नही थे ?
जवाब - लोहे से ।

सवाल - हडप्‍पा की सभ्‍यता किस युग की सभ्‍यता थी ?
जवाब - ताम्रयुग ।

सवाल - हडप्‍पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस राज्‍य में है ?
जवाब - राजस्‍थान में ।

सवाल - हडप्‍पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे ?
जवाब - शतरंज में ।

सवाल - हडप्‍पा के किस नगर को सिंधु का बाग कहा जाता था ?
जवाब - मोहनजोदडो को ।


सवाल - आर्य शब्‍द का अर्थ क्‍या है ?
जवाब - श्रेष्‍ठ और कुलीन ।

सवाल . किस भारतीय राज्य को पोलो खेल का उद्गम माना जाता है ?
जवाब- मणिपुर

सवाल . किस दक्षिण अमेरिकी देश ने परमाणु ऊर्जा में सहयोग को बढ़ावा देने फरवरी 2019 में भारत के साथ समझौता किया है ?
जवाब- अर्जेंटीना

सवाल . ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ कब मनाया जाता है ?
जवाब - 28 फरवरी

सवाल . भारतीय फिल्म तथा टेलीविजन संस्थान ​कहां स्थित है ?
जवाब - पूना

सवाल . ‘यूरो’ मुद्रा का प्रचलन कब से हुआ ?
जवाब - 1 जनवरी, 2002

सवाल . किस देश की प्रति व्यक्ति आय विश्व में सर्वाधिक है ?
जवाब - लक्जेमबर्ग

सवाल : भारत की पहली मिसाइल विभेदी पनडुब्बी कौनसी है ?
जवाब - आई.एन.एस. सिन्धुशस्त्रा

सवाल : ‘यूरोपीय संघ’ का मुख्यालय कहाँ है ?
जवाब - ब्रुसेल्स

सवाल . केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI के निर्देशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
जवाब- ऋषि कुमार शुक्ला

सवाल . मुख्य सूचना आयुक्त कौन है ?
जवाब- सुधीर भार्गव

सवाल : ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की ?
जवाब : स्वामी विवेकानंद

सवाल : ‘सूर्योदय का देश के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है?
जवाब : जापान

सवाल : भारत ने किस देश के साथ साझेदारी कर लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) विकसित की है?
जवाब : इजराइल

सवाल : हाल ही में, श्री सिद्धगंगा मठ के मुख्य द्रष्टा शिवकुमार स्वामी का 111 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीसिद्धगंगा मठ निम्नलिखित में से किस राज्य से थे?
जवाब : कर्नाटक

सवाल : किस राज्य की पोलावरम परियोजना का नाम ग्नीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है?
जवाब : आंध्र प्रदेश

सवाल : एक संसदीय स्थायी समिति (PSC) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के लिए किस तरह की स्थिति की सिफारिश की है?
जवाब : वैधानिक स्थित

सवाल : किस राज्य सरकार ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 'स्मार्ट विलेज कैंपेन' नामक एक ग्रामीण विकास योजना को मंजूरी दी है?
जवाब : पंजाब

सवाल : कौन 1 फरवरी 2019 को 200 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी?
जवाब : मिताली राज

सवाल : कौन सी महिला क्रिकेटर 100 अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं हैं?
जवाब : सना मीर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें