Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

18 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण कंरट अफेयर्स

सवाल 17 अप्रैल को किस देश में  मुजीब नगर दिवस मनाया गया है ?
जवाब : बांग्लादेश देश में
यह दिवस 1971 में मेहरपुर के  बैधनाथताल में बांग्लादेश की पहली सरकार के शपथ ग्रहण के समारोह के रूप में मनाया जाता है।


सवाल : हाल ही में तटरक्षक जहाज वीरा का अनावरण कहां किया गया है ?
जवाब : आंध्र प्रदेश  में


सवाल : हाल ही में विश्व हीमोफीलिया दिवस कब मनाया गया है ?
जवाब : 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है


सवाल : हाल ही में चुनाव आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को रद्द कर दिया है ?
जवाब : वेल्लोर (तमिलनाडु) में
☆ वेल्लोर स्वतंत्र भारत की पहली लोकसभा सीट बन गई है जहां धन के दुरुपयोग के चलते चुनाव को रद्द कर दिया गया है।

सवाल : हाल ही में भारत और किस देश के नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास का समापन हुआ है ?
  जवाब : वियतनाम देश के


सवाल : हाल ही में किस गायिका ने हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवार को ₹1 करोङ देने की घोषणा की है ?
जवाब : लता मंगेशकर ने


सवाल : हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का गुडविल एम्बेसडर नामित किया गया है ?
जवाब : मिताली राज को


सवाल : हाल ही में गूगल ने किस देश में अफ्रीका का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र खोलना ?
जवाब : घाना की राजधानी अकरा में


सवाल : हाल ही में होम एक्सपो इंडिया 2019 के 8 संस्करण का आयोजन कहां शुरू हुआ है ?
जवाब :  ग्रेटर नोएडा में


सवाल : हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम 3D ह्दय  बनाने मैं सफलता प्राप्त की है?
जवाब : इजरायल देश के वैज्ञानिकों ने


सवाल : हाल ही में भारतीय मूल के किस अमेरिकी छात्र के क्यूबसैट  को नासा ने प्रक्षेपित करने हेतु चुना है ?
जवाब : केशव राघवन को

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें