Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

20 April 2019 कंरट अफेयर्स / Important Current Gk 20 April

सवाल : हाल ही में जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019 में भारत का कौन सा स्थान है ?
जवाब : भारत को  140 वा स्थान नार्वे को पहला स्थान तथा फिनलैंड को दूसरा स्थान मिला है।
☆ इस सर्वेक्षण में कुल 180 देशों को शामिल किया गया है।
☆ इस रिपोर्ट में आम चुनाव के वक्त को भारत के पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक समय बताया गया  हैं।


सवाल : हाल ही में 7वां चीन अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी मेला कहां शुरू हुआ है ?
जवाब : शंघाई में


सवाल : हाल ही में किस देश ने अपना पहला उपग्रह रावण-1 लॉन्च किया है ?
जवाब : श्रीलंका देश ने


सवाल : हाल ही में कौन रॉयल सोसाइटी के फैलों के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है ?
जवाब : गगनदीप कंग
☆ गगनदीप कंग ट्रांसलेशन हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट फरीदाबाद में कार्यकारी निर्देशक हैं।


सवाल : हाल ही में किस देश के 150 शांति रक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : भारत देश के शांति रक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।


सवाल : मई 2019 में भारत और किस देश के मध्य वरुण नौसैनिक अभ्यास 2019 का आयोजन किया जाएगा ?
जवाब भारत और फ्रांस के मध्य
☆ इस युद्धाभ्यास का आयोजन गोवा में  आयोजित किया जाएगा। 
☆  इस अभ्यास में भारत का मिग-21k लड़ाकू विमान तथा आईएनएस विक्रमादित्य भाग लेगा।


सवाल : हाल ही में कौन सा बैंक लेनदेन के लिए ईएमवी चिप और पिन पर शिफ्ट होने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है ?
जवाब : केनरा बैंक
ईएमवी शिफ्ट को मुख्य उद्देश्य चोरी व खोए हुए कार्ड की धोखाधड़ी को कम करना है।


हाल ही में बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग विश्व रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गए हैं ?
जवाब : बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
☆ विश्व रैंकिंग में रूस के अखमद चाकेव दूसरे तथा नेचिन कुलर तीसरे स्थान पर है।


सवाल : नासा की उस महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है, जो अंतरिक्ष में  सबसे लंबा समय बिताने का रिकॉर्ड बनाएगी ?
जवाब : किस्टीना कोच 328 दिन अंतरिक्ष में बिताने का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।


सवाल : हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक द्वारा किस नाम से एक कैप्टोकरेंसी जारी की गई है ?
जवाब : लर्निंग कॉइन के नाम से।


सवाल : हाल ही मे किस देश मे डायनासोर के  220 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म मिले है ?
जवाब : अर्जेंटीना देश मे


सवाल : विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है ?
इस सवाल का जवाब आप हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें