Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

25 अप्रैल 2019 कंरट अफेयर्स / 25 April Current Gk

सवाल : हाल ही में किस देश ने रामायण पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया है ?
जवाब : इंडोनेशिया देश ने

सवाल : हाल ही में किस देश ने दुनिया के पहले फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट का सफल परीक्षण किया है ?
जवाब : रूस देश ने

सवाल : हाल ही में  किस फिल्म ने 65वा बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार जीता है ?
जवाब : भयानकम
☆ यह फिल्म  मलयालम भाषा में है और इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी निखिल एस प्रवीण ने की थी और इस  फिल्म के डायरेक्टर जयराज हैं।

सवाल : हाल ही में किस राज्य में SVEEP अभियान का उद्घाटन किया है ?
जवाब  : जम्मू कश्मीर में


सवाल : हाल ही में भारत ने किस देश से आने वाले दूध उत्पादों के आयात पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है ?
जवाब : चीन देश के उत्पादकों पर

सवाल : हाल ही में बजरंग पूनिया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कौन सा मेडल जीता ?
जवाब : गोल्ड मेडल जीता  है
☆ बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व के नंबर वन खिलाड़ी बने थे।

सवाल : ही में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया गया ?
जवाब :  24 अप्रैल को

सवाल : हाल ही में किस अफ्रीकी देश में विश्व के सबसे एडवांस मलेरिया टीके का परीक्षण किया गया है ?
जवाब मलावी देश में
▪ इस टीके का नाम मोस्कीरिकस(mosquirix) के रखा गया है।

सवाल : हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में हुए गुजरात दंगों की किस पीड़ित को ₹50 लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है ?
जवाब :  सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में हुए गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई बिलकिस बानो को ₹50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी आवास देने का निर्देश दिया है।

सवाल : हाल ही में किस देश ने अरब सागर में स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है ?
जवाब : पाकिस्तान देश ने

सवाल : हाल ही में किस देश ने अमेरिकी सैन्य बलों को आतंकवादी घोषित किया है ?
जवाब : ईरान देश ने

सवाल : हाल ही में कौन ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के अकाउंटेंट के रूप में स्थापित हुए हैं ?
जवाब : रणवीर सिंह संधू
☆ ब्रिटेन में 15 वर्षीय भारतीय मूल के स्कूली छात्र रणवीर सिंह सिंह संधू को एक अकाउंट फर्म स्थापित करने के बाद देश में सबसे कम उम्र के अकाउंट  रूप में सराहा गया है।

सवाल : 23 अप्रैल 2019 को किस भारतीय महिला क्रिकेटर को कोलकाता खेल पत्रकार क्लब के वार्षिक पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है ?
जवाब :  झूलन गोस्वामी को
☆ इन पुरस्कारों में सबरन बनर्जी और पूर्व भारतीय फुटबॉल  सुकुमार समाजपति को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है।

सवाल : हाल ही में किस देश ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर गोलन हाइट्स के नगर को नामित किया है ?
जवाब : इजरायल देश ने

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें