Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

30 अप्रैल कंरट अफेयर्स / 30 April Current Gk

सवाल : हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया गया ?
जवाब 29 अप्रैल को

सवाल : हाल ही में संपन्न एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 वें संस्करण में भारत में कुल कितने मेडल जीते हैं ?
जवाब : 17 पदक जीते हैं
☆ जिसमें 3 स्वर्ण 7 सिल्वर और साथ ही ब्रांच मैडल शामिल है ।

सवाल : हाल ही में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप खिताब किसने जीता है ?
जवाब : केटो मोमोटा ने

सवाल : हाल ही में बेल्ट एवं रोड फोरम के दूसरे संस्करण का आयोजन कहां किया गया है ?
जवाब : चीन देश में

सवाल : हाल ही में  सरकार ने गेहूं के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर कितने प्रतिशत क्या है ?
जवाब : 40%

सवाल : हाल ही में इखमंगा पुरस्कार 2019 किसने प्राप्त किया है ?
जवाब : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कालिस ने प्राप्त किया।

सवाल : हाल ही में चर्चा में रहा फनी (fani) क्या है?
जवाब : चक्रवात तूफान का नाम है
इस चक्रवात तूफान के कारण श्रीलंका तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के समुद्र तटों पर अत्याधिक खतरा मंडरा रहा है।

सवाल : हाल ही में योगेंद्र पुराणिक किस देश में चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय मूल के  व्यक्ति बन गए हैं ?
जवाब जापान देश में
☆ योगेंद्र पुराणिक ने टोक्यो के एदोगावा वार्ड से  चुनाव जीता है।

सवाल : हाल ही में संपन्न हुए ISSF विश्व कप में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कौन सा देश है ?
जवाब : भारत देश
☆ भारत में इस स्पर्धा में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है जबकि चीन ने दोष परंतु रजक और एक कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सवाल  : 29 अप्रैल को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस देश में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया ?
जवाब : किर्गिस्तान देश  की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्री की बैठक में भाग लिया।


सवाल : हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस प्राणी की  कोलिचीमेरा पेरिफ्लेक्सा नामक नई प्रजाति की खोज की गई है ?
जवाब : केकङा नामक नई प्रजाति की खोज की है ।
☆  इस प्रजाति के केकङो के जीवाश्म हाल ही में कोलंबिया और संयुक्त राज्य अमेरिका मे पाए गए है ।

सवाल : हाल ही में किसे ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन का तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है ?
जवाब : दोरू इसाक को

आज का अभ्यास सवाल जिसका जवाब आप कमेंट करके बताए
Q. हाल ही में आरबीआई ने नई सीरीज का कितने रुपए का नया नोट जारी करने की घोषणा की है ?
A. 20
B. 10
C. 15
D. 75

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें