Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 14 मई 2019

14 May 2019 Current Affairs Hindi / 14 मई कंरट अफेयर्स सवाल

सवाल: भारत के किस राज्य में हाल ही में प्रसिद्ध उत्सव त्रिशूर पूरम का आरंभ हुआ है ?
जवाब : केरल राज्य मे
इस उत्सव के उद्घाटन समारोह में लगभग 10,000 लोग शामिल हुए है. केरल राज्य में यह उत्सव लगातार 36 घंटे तक मनाया जाता है।

सवाल : आईसीसी ने श्रीलंका के किस पूर्व खिलाडी पर भ्रष्टाचार नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है ?
जवाब . सनथ जयसूर्या

सवाल : कौन सा देश हाल ही में जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का दूसरा देश बन गया है ?
जवाब : आयरलैंड देश
जबकि ब्रिटेन पहला देश है जो जलवायु आपातकाल की घोषणा की ।

सवाल : गृह मंत्रालय ने हाल ही में भारत की किस आईटी कंसल्टिंग कंपनी का पंजीकरण रद्द करने की घोषणा की है ?
जवाब : इनफ़ोसिस आईटी कंसल्टिंग कंपनी का पंजीकरण रद्द करने की घोषणा की है.  क्योंकि इंफोसिस पर नियमों के खिलाफ जाकर विदेशी चंदा प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है।

सवाल : आईएमएफ ने किस देश की सरकार को 3 वर्ष के लिए 42 हजार करोड़ रुपए का बेल आउट पैकेज देने पर सहमति जताई है ?
जवाब : पाकिस्तान सरकार को

सवाल : आईपीएल 2019 का ख़िताब जीतकर किस टीम ने आईपीएल का ख़िताब सबसे अधिक 4 बार जीत लिया है ?
जवाब : मुम्बई इंडियंस टीम ने

सवाल  :हाल ही में जापान ने दुनिया की सबसे तेज रफ्तार 10 डिबो वाली बुलेट ट्रेन ‘अल्फा-एक्स’ पेश की है जो किस  वर्ष लॉन्च की जाएगी ?
जवाब :  2030 मे
जिसकी टॉपस्पीड 360 किलोमीटर प्रतिघंटा है और ट्रेन का प्वाइंटेड नोज 72 फीट लम्बा है. जो की वर्ष 2030 में लॉन्च की जाएगी।

सवाल : पहली बार हुए वुमन्स टी-20 चैलेंज (वुमन मिनी आईपीएल) का ख़िताब किस महिला टीम ने जीता है ?
जवाब : सुपरनोवाज

सवाल : आतंकवादी हाफिज सईद और मसूद अजहर से संबंध रखने वाले 11 संगठनों पर हाल ही में किसने प्रतिबंध लगाया है?
जवाब : पाकिस्तान सरकार – हाफिज सईद और मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किये जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में जमात-उद-दावा, फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन और जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने वाले 11 संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सवाल : अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने हाल ही में किस देश के अर्थव्यवस्था के तेल कारोबार क्षेत्र में काम करने वाली दो शिपिंग कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है ?
जवाब : वेनेजुएला देश के

सवाल : संडे टाइम्स की रिच लिस्ट के मुताबिक, हिंदुजा बंधु कौन सी बार यूके के सबसे अमीर व्यक्ति चुने गए है ?
जवाब : हिंदुजा बंधु तीसरी बार यूके के सबसे अमीर व्यक्ति चुने गए है. संडे टाइम्स की रिच लिस्ट के मुताबिक एक वर्ष में उनकी संपत्ति 1.356 बिलियन पाउंड बढ़ी है. हिंदुजा बंधु के देश में ऑइल, गैस, बैंकिंग, आईटी और रियल एस्टेट के कारोबार फैले हुए है।

पिछले दिन के महत्वपूर्ण सवाल


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें