Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 3 मई 2019

3 मई कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर / 3 may important current gk

सवाल : विश्व टुयुना दिवस कब मनाया गया है ?
  जवाब : 2 मई को

सवाल : हाल ही में हॉकी इंडिया द्वारा किसे राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है ?
जवाब : पीआर श्रीजेश को

सवाल : कौन सा देश भारत में तीसरा सबसे बड़ा विदेशी प्रत्यक्ष निवेशक बन गया हैं ?
जवाब नीदरलैंड देश
☆ नीदरलैंड ने 2017 -18 में भारत में लगभग 2.67 बिलियन डॉलर का निवेश क्या है।

सवाल : हाल ही में एशिया के शीर्ष  50 विश्वविद्यालय की रैंकिंग में कौन शामिल हुआ है ?
जवाब ;  IIT इन्दौर

सवाल :  हाल ही में किसे बॉम्बे  स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ने पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया है ?
जवाब : जयश्री व्यास को

सवाल : हाल ही में किस देश के नोट को बैंक नोट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : कनाडा के $10 डॉलर  2018 मे लांच) का एक नोट है यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट भी हैं।
☆ दूसरे स्थान पर स्विजरलैंड के 200 फ्रैंक वाले नोट और तीसरे स्थान पर नार्वे के 500 कोनर वाले नोट को जगह मिली हैं।

सवाल : हाल ही में किसे एमसीसी के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है ?
जवाब : हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को एमसीसी का गैर ब्रिटश अध्यक्ष नामित किया गया है।


सवाल : हाल ही में कितने पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : 6 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


सवाल : हाल ही में किस राज्य में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा 4000 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गई है ?
जवाब  : उत्तर प्रदेश राज्य के सनौली मे
☆ उत्तर प्रदेश के सनौली में विशेषज्ञो के द्वारा किए गए उत्खनन मे 4000 वर्ष पुराने चावल तथा बर्तन भी मिले।

सवाल : हाल ही में किसे लोकपाल कार्यालय में ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया है ?
जवाब : दिलीप कुमार को

सवाल : हाल ही में किसने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया हैं ?
जवाब : राकेश सिंह भदोरिया ने

सवाल : हाल ही में किस भारतीय महिला शूटर को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व नंबर वन खिलाड़ी का खिताब दिया गया है ?
जवाब : अपूर्वी चंदेला को
☆ भारत की अंजुम मोदगित को नंबर दो स्थान दिया गया है।

सवाल : हाल ही में किसके द्वारा बिलबोर्ड म्यूजिक  अवॉर्ड्स में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है ?
जवाब : रैपर ड्रेक द्वारा
☆ ड्रेक ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में 12 अवार्ड  जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें