Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 30 मई 2019

30 May Current Affairs in Hindi / 30 मई करंट अफेयर्स

सवाल : हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस कब मनाया गया ?
जवाब : 29 मई को


सवाल :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथग्रहण करने के बाद पहली बार 7 और 8 जून को किस देश की यात्रा पर जायेंगे ?
जवाब – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथग्रहण करने के बाद पहली बार 7 और 8 जून को मालदीव की यात्रा पर जायेंगे. मालदीव के विदेश मंत्रीì अब्दुल्ला शाहिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव में संसद को संबोधित करने का न्यौता दिया है।




सवाल : 30 मई को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
जवाब : हिदी पत्रकारिता दिवस


सवाल : कौन सा यूट्यूब चैनल 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन गया है ?
जवाब  – भारत की म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज का यूट्यूब चैनल 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन गया है. टी-सीरीज ने प्यू डीपाई नाम के स्वीडन के चैनल को पीछे छोड़कर नंबर 1 पोजिशन हासिल की है।


सवाल हाल ही में श्रीलंका ने भारत और किस देश के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ?
जवाब : जापान के साथ


सवाल :  देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्‌डा को किस राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया गया है ?
जवाब – मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्‌डा को राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया गया है।




सवाल : भारत का कौन सा शहर आईटी कंपनियों के लिए विश्व के पांच सबसे पसंदीदा शहरों में शामिल है ?
– भारत का गुरुग्राम शहर आईटी कंपनियों के लिए विश्व के पांच सबसे पसंदीदा शहरों में शामिल है. इस पांच शहरों में बीजिंग, बंगलूरू, शंघाई और सिंगापुर भी शामिल हैं।


सवाल : हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है ?
जवाब : स्कॉट मॉरिसन ने


सवाल : हाल ही में अमेरिका ने भारत और किस देश को अपनी मुद्रा निगरानी सूची से हटाया है ?
जवाब : स्विजरलैंड देश को


सवाल : हाल ही में किस विश्वविद्यालय को बागवानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है  ?
जवाब : तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय को

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें