Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 27 मई 2019

Current Affairs in Hindi / 27 मई 2019 कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : अमेरिका ने किस देश के साथ हाल ही में निष्पक्ष कारोबार करने का वादा किया है ?
जवाब : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की चार दिवसीय यात्रा के दौरान जापान के साथ निष्पक्ष कारोबार (नए बिजनेस) करने का वादा किया है।


सवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए की बैठक में भाग लेने के बाद किसने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त करने के साथ सरकार बनाने का न्योता दिया है ?
जवाब . रामनाथ कोविंद


सवाल : चीन ने हाल ही में कितने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन का प्रोटोटाइप लांच किया है ?
जवाब : चीन ने हाल ही में 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन का प्रोटोटाइप लांच किया है।
इसका डिजाईन सरकारी कंपनी सीआरआरसी क्विंगदाओ सिफांग ने तैयार किया है।


सवाल : हाल ही मे किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने अल्टिमा थुले पर पानी की मौजूदगी के सबूत की खोज की है ?
जवाब : अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने अल्टिमा थुले पर पानी की मौजूदगी के सबूत की खोज की है. यह मानव जाति द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे दूर की दुनिया है।


सवाल : लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर को किस देश में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया है ?
जवाब : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया है. यह दूसरा सबसे बड़ा शांति अभियान है. लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर संयुक्त राष्ट्र मिशन के करीब 16,000 शंतिरक्षक सैनिकों की कमान संभालेंगे।


सवाल . किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने इटैलियन ओपन 2019 जीता ?
जवाब - करोलिना प्लिस्कोवा


सवाल . MCA21 किस केंद्रीय मंत्रालय की एक ई-गवर्नेंस पहल है ?
जवाब - कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय


सवाल : किसने "हरियाली और भूनिर्माण" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया ?
जवाब : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग


सवाल : खाद्य संकट 2019 पर वैश्विक रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा जारी की गई है ?
जवाब : खाद्य और कृषि संगठन


सवाल . जापान का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ किस भारतीय को दिया गया ?
जवाब - श्याम शरण


सवाल . विश्व रेड क्रॉस दिवस 2019 का विषय क्या है, जिसे 8 मई को मनाया गया ?
जवाब - लव


सवाल : दक्षिण भारत के किस राज्य ने मई 2019 में पूरी तरह से पेपरलेस होने के लिए ई-विधान परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया है ?
जवाब : केरल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें