Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 15 जून 2019

15 जून कंरट अफेयर्स / 15 June 2019 Current Affairs Hindi

सवाल :14 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
जवाब : विश्व रक्तदान दिवस



सवाल : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है ?
जवाब : 12 जून


सवाल : किस देश की  राज्य की सरकार ने बच्चों का यौन शोषण करने वाले व्यक्ति को नपुंसक बनाने की घोषणा की गयी है ?
जवाब : अमेरिका देश के  अल्बामा राज्य  सरकार ने


सवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश में आयोजित एससीओ समिट सम्मेलन में शामिल होने यात्रा पर गए है ?
जवाब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एससीओ समिट सम्मेलन में शामिल होने किर्गिस्तान की यात्रा पर गए है।



सवाल : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान के परिजनों को किस राज्य सरकार ने 25-25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है?
जवाब : उत्तर प्रदेश सरकार अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार ने 25-25 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।



वाल : शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
जवाब : किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में 14-15 जून, 2019 को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति तथा रूस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।



सवाल : किस राज्य सरकार ने मां-बाप के साथ दुर्व्यवहार करने पर बच्चों पर अब जेल की सजा का प्रावधान रखा है ?
जवाब :  बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने


सवाल : साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए किसने स्कूलों में साइबर सेफ्टी पढ़ना अनिवार्य कर दिया है ?
जवाब – सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने हाल ही में साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए संबद्धता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को साइबर सेफ्टी पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।



सवाल : हाल ही में किस संगठन ने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर व्हीकल का परीक्षण किया ?
जवाब : रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में ओडिशा में नए हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का परीक्षण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें