Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 17 जून 2019

17 जून कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर / 17 June Current Affairs Hindi

सवाल : राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किस नदी के उत्तर व दक्षिण सिरों को जोड़ने के लिए दो पुल बनाने की घोषणा की है ?
जवाब  – ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर व दक्षिण सिरों को जोड़ने के लिए केंद्रीय यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में दो पुल बनाने की घोषणा की है. इस पुलों के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरु किया जायेगा. इनमे से एक पुल सिवसागर-देसांगमुख-टेकेलीफुटा-धाकुआखाना को जोड़ेगा।



सवाल : भारत के किस राज्य में 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय समारोह 21 जून को मनाया जायेगा?
जवाब  – राजस्थान के अजमेर 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय समारोह 21 जून को मनाया जायेगा


सवाल : किस देश ने भारत के लिए 28 जून तक बंद किए सभी हवाई क्षेत्र ?
जवाब : पाकिस्तान देश ने


सवाल : भारतीय सिनेमा के किस महान अभिनेता ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये दिए है?
जवाब – भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में शहीद हुए करीब 49 जवानों में से प्रत्येक के परिवार को 5-5 लाख रुपये दिए है।


सवाल : भारतीय नौसेना ने किस शहर में समुद्री सूचना साझा कार्यशाला का आयोजन किया ?
जवाब : भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेरीटाइम इनफार्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप 2019 का आयोजन “Information Fusion Centre-Indian Ocean Region (IFC-IOR) के तहत हरियाणा के गुरुग्राम में किया। इस दो दिवसीय इवेंट का उद्घाटन वाईस एडमिरल एम.एस. पवार ने किया।



सवाल : शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया  गया है ?
जवाब : किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में 14-15 जून, 2019 को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया ।



सवाल : किस देश के प्रधानमंत्री की पत्नी सारा नेतन्याहू को पब्लिक फंड का गलत इस्तेमाल करने का दोषी करार दिया गया है ?
जवाब : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें