Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 23 जून 2019

23 June 2019 Current Affairs Hindi / 23 जून कंरट अफेयर्स हिंदी

सवाल :  किस राज्य सरकार ने अब संस्कृत में भी प्रेस रिलीज़ जारी करने की घोषणा की?
A.    बिहार
B.    झारखण्ड
C.    उत्तर प्रदेश
D.    मध्य प्रदेश
जवाब : C. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत में प्रेस रिलीज जारी करने की घोषणा की है।




सवाल : हाल ही में किस देश ने अमेरिका के एक टोही ड्रोन को मार गिराया जिससे दोनों देशों के मध्य तल्खी बढ़ गई?
A.    पाकिस्तान
B.    इज़राइल
C.    ईरान
D.    इराक
जवाब : इरान देश के  ड्रोन को गिराया


सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार के वित्तीय लेनदेन से संबंधित फैसलों पर रोक लगा दी है?
A. दिल्ली सरकार
B. गुजरात सरकार
C. बिहार सरकार
D. पुडुचेरी सरकार
जवाब  – D सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पुडुचेरी सरकार के वित्तीय लेनदेन से संबंधित फैसलों पर रोक लगा दी है।




सवाल .वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली महिला  फुटबॉलर कौन बन गयी है?
A. मार्टा
B. रत्ना
C. ऐलकसा
D. इनमे से कोई नही
जवाब – ब्राज़ील की महिला फुटबॉल खिलाडी मार्टा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली फुटबॉलर बन गयी है. 6 बार की वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर मार्टा ने इटली के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप में 17वां गोल किया है।



सवाल : ब्रिटिश हेराल्ड के द्वारा जारी सूची में भारत के किस व्यक्ति को विश्व का सबसे ताकतवर व्यक्ति चुना गया है?
A. मुकेश अम्बानी
B. सुंदर पिचाई
C. नरेंद्र मोदी
D. सुनील शर्मा
जवाब – ब्रिटिश हेराल्ड के द्वारा जारी सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कों हाल ही में विश्व का सबसे ताकतवर व्यक्ति चुना गया है.


सवाल . भारतीय वायुसेना ने हाल ही में पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करने वाले अभियान को क्या नाम दिया है?
A. ऑपरेशन बंदर
B. ऑपरेशन उल्लू
C. ऑपरेशन जीत
D. ऑपरेशन लक्ष्य
जवाब  – हाल ही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में गोपनीय रुप से एयर स्ट्राइक की है जिसे ‘ऑपरेशन बंदर’ नाम दिया गया है।


सवाल : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए हैं?
A. जसप्रीत बुमराह
B. राशिद खान
C. मिशेल स्टार्क
D. मोहम्मद शमी
जवाब : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया है।


सवाल . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2019 के कार्यक्रम में हिस्सा लेने किस शहर की यात्रा पर गए है?
A. इंदोर
B. दिल्ली
C. चेन्नई
D. रांची
जवाब  – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2019 के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रांची शहर की यात्रा पर गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें