9 June Current Affairs In Hindi / 8 जून कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर - Today Exam Classes -->
9 June Current Affairs In Hindi / 8 जून कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

9 June Current Affairs In Hindi / 8 जून कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : 8 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
जवाब : 8 जून को  विश्व महासागर और ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है।


सवाल : हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा सिनाई प्रायद्वीप किस देश में स्थित है ?
जवाब :  सिनाई प्रायद्वीप मिस्र में स्थित है। हाल ही में मिस्र के सुरक्षा बलों ने सिनाई में 14 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ने सिनाई में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की थी।




सवाल : वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट से उर्जा प्राप्त करने वाला भारत का पहला प्रोजेक्ट कौन है ?
जवाब – दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC)


सवाल ; हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायधीश कौन बने ?
जवाब : जस्टिस धीरुभाई नारनभाई पटेल ने हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली है, उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में राजेन्द्र मेनन का स्थान लिया।




सवाल :  नीति आयोग का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
जवाब :
अध्यक्ष : प्रधानमंत्री
उपाध्यक्ष : राजीव कुमार


सवाल : अयोध्या शोध संस्थान में किसने भगवान राम की 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया है ?
जवाब : योगी आदित्यनाथ


सवाल : हाल ही में नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस देश में होने वाली जी-20 देशों की बैठक में शामिल होंगी ?
जवाब – हाल ही में नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जापान में होने वाली जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गर्वनरों की बैठक में शामिल होंगी. रक्षा मंत्री रहीं निर्मला का नया मंत्रालय संभालने के बाद यह पहला विदेशी दौरा होगा।


सवाल : भारत ने किस देश के साथ कर डाटा समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं ?
जवाब : भारत ने मार्शल आइलैंड के साथ कर सूचना आदान-प्रदान समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, इसके तहत दोनों पक्षों द्वारा बैंकिंग तथा स्वामित्व की जानकारी साझी की जाएगी।

0 Response to "9 June Current Affairs In Hindi / 8 जून कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर "

एक टिप्पणी भेजें