ICC ने धोनी के 'बलिदान' बैज को लेकर सुनाया फैसला / धोनी ‘बलिदान बैज’ के साथ विश्व कप में खेलेंगे या नहीं,
शनिवार, 8 जून 2019
Comment
5 जून को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक आसान जीत दर्ज कर ली थी. लेकिन मैच में धोनी ने अपने कीपिंग ग्लव्स में ‘बलिदान बैज’ लगाया था. धोनी के साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ग्लव्स में ‘बलिदान बैज’ लगाने की शिकायत पाकिस्तान ने आईसीसी से की थी. और लिखा धोनी इंग्लैंड वर्ल्डकप खेलने गये या फिर महाभारत के लिए ,
इसके बाद आईसीसी ने बीसीसीआई से इस मामले में बात भी की थी और धोनी के ग्लव्स से ‘बलिदान बैज’ हटाने के लिए कहा था.
इसके बाद आईसीसी ने बीसीसीआई से इस मामले में बात भी की थी और धोनी के ग्लव्स से ‘बलिदान बैज’ हटाने के लिए कहा था.
बीसीसीआई ने मांगी थी ‘बलिदान बैज’ के साथ खेलने की अनुमति
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी), बीसीसीआई को निर्देश दे चुकी थी, कि एमएस धोनी के ग्लव्स से बलिदान बैज को हटाया जाए, लेकिन फिर भी उनके इस फैसले पर बीसीसीआई ने आईसीसी को एक पत्र लिखा था और धोनी को बलिदान बैज के साथ विश्व कप खेलने की अनुमति मांगी थी.
इस पूरे वाकये में बीसीसीआई ने एमएस धोनी का पूरा समर्थन किया और धोनी की इच्छा के अनुसार उन्हें बलिदान बैज से खेलने की इजाजत लेने के लिए आईसीसी को एक अर्जी भेजी थी.
आईसीसी ने बीसीसीआई की अर्जी ठुकराई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का कहना था कि ये नियमों के खिलाफ है. आईसीसी ने कहा कि खिलाड़ी के कपड़ों या उसके खेल के सामानों पर कोई व्यक्तिगत संदेश और लोगो लगाने की इजाजत नहीं है. जिसके बाद बीसीसीआई को झुकना पड़ा. अब धोनी आगामी मैचों में सेना के बलिदान बैज लगे चिन्ह वाले ग्लव्ल नहीं पहनकर नहीं खेलेंगे.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी के बलिदान बैज के मामले पर आईसीसी का रुख अड़ा हुआ है. वह पहले ही धोनी को बलिदान बैज से खेलने की अनुमति नहीं देना चाहती थी.
अब इसी बीच खबर आई है, कि आईसीसी ने बीसीसीआई की अर्जी को भी ठुकरा दिया है. जिसका मतलब है, कि एमएस धोनी अब आगे विश्व कप में बलिदान बैज के साथ नहीं खेल पाएंगे.
हालाँकि, आईसीसी के इस फैसले से भारतीय टीम के करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक काफी नाराज हो गए है., लेकिन इस मौके पर धोनी को अपने साथी क्रिकेटरों व भारत के पूर्व क्रिकेटरों का भी सपोर्ट मिल रहा हैं और ने भी काफी हद तक इस पूरे मामले में धोनी का समर्थन किया.
अगर आप भी महेंद्र सिंह धौनी के साथ है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तो के साथ " WE ALL WITH MAHI " लिखकर शेयर किजिये ।

0 Response to "ICC ने धोनी के 'बलिदान' बैज को लेकर सुनाया फैसला / धोनी ‘बलिदान बैज’ के साथ विश्व कप में खेलेंगे या नहीं,"
एक टिप्पणी भेजें