Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

5 July 2019 current affairs hindi / 5 जुलाई कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : हाल ही मे किस राज्य सरकार ने तीर्थयात्रा योजना शुरू की है?
A. राजस्थान सरकार
B. दिल्ली सरकार✔
C. भारत सरकार
D. हिमाचल सरकार
दिल्ली  सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  तीर्थयात्रा योजना की शुरुआत की है जिसके तहत दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त मे  यात्रा कराई जाएगी ।


सवाल : वर्ष 2019 के 17वी लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद किसके कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. सोनिया गांधी
B. राहुल गांधी✔
C. मेनका गांधी
D. अशोक गहलोत

सवाल . हाल ही में किसने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर आतंकी संगठन की मुहर लगा दी है?
A. यूनेस्को
B. वर्ल्ड बैंक
C. अमेरिका✔
D. चीन


सवाल . भारतीय टीम के किस खिलाडी ने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है?
A. रविन्द्र जडेजा
B. अंबाती रायुडू✔
C. सुरेश रैना
D. आर आश्विन

सवाल . भारत के कई राज्यों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए कौन सी प्रणाली को अपनाया गया है?
A. ई-चालान प्रणाली✔
B. ई-मीटर प्रणाली
C. ई-वायर प्रणाली
D. ई-टायर प्रणाली
भारत के कई राज्यों (उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, चंडीगढ़, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र) में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए ई-चालान प्रणाली को अपनाया गया है।

सवाल : आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बेरोजगारी की दर कितने प्रतिशत है ?
A. 3.5 प्रतिशत ✔
B. 4.7 प्रतिशत
C. 4.2 प्रतिशत
D. 1.3 प्रतिशत
आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बेरोजगारी की दर 3.5 प्रतिशत है। वहीं चीन में यह दर 4.7 % जबकि एशिया महाद्वीप में 4.2 प्रतिशत है।भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर है, लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हैं।


सवाल : सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस राज्य सरकार पर 100 करोड़ रु. जुर्माना भरने का आदेश दिया है?
A. दिल्ली सरकार
B. पंजाब सरकार
C. गुजरात सरकार
D. मेघालय सरकार✔
सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में मेघालय सरकार पर 100 करोड़ रु. जुर्माना भरने का आदेश दिया है. क्योंकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ अवैध कोयल खनन पर रोक लगाने में विफल रहने के बाद सरकार पर यह जुर्माना लगाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें