Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 8 जुलाई 2019

8 July 2019 current affairs / 8 जुलाई कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : विश्व कप इतिहास मे 1000 रन वाले तीसरेभारतीय बल्लेबाज का नाम क्या है?
A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली ✔
C. महेंद्र सिंह धौनी
D. सचिन तेंदुलकर
भारतीय कप्तान विराट कोहली पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद विश्व कप इतिहास में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप क्रिकेट में 2278 और सौरव गांगुली ने 1006 रन बनाए हैं।

सवाल : भारत के किस शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?
A. दिल्ली
B. जयपुर✔
C. मुंबई
D. चेन्नई
भारत के राजस्थान के गुलाबी शहर से प्रसिद्ध जयपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने के फैसले पर खुशी जताई है।

सवाल : हाल ही मे  फुटबॉल वुमन्स वर्ल्ड कप किस देश ने जीता ?
A. भारत
B. ब्रिटेन
C. अमेरिका ✔
D. पाकिस्तान
  अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को 2-0 से हराया
अमेरिका चौथी बार चैम्पियन बना, वह 1991, 1999 और 2015 में भी खिताब जीता था।


सवाल : बॉम्बे हाईकोर्ट ने किस फूड डिलिवरी कंपनी और एक रेस्टोरेंट पर 55,000 का जुर्माना लगाया है?
A. सिविगी
B. जोमैटो✔
C. उबेर
D. अमेजन
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में ने फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो और एक रेस्टोरेंट पर 55,000 का जुर्माना लगाया है. क्योंकि उन्होंने एक वकील के खाना आर्डर करने पर शाकाहारी की जगह नॉनवेज भेजा और वकील शनमुख देशमुख ने इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में की गई है ।

सवाल : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किसके नियमों के तहत एनजीओ के लिए एक सोशल स्टॉक एक्सचेंज स्थापित करने की योजना की घोषणा की है?
A. ट्राई
B. सुप्रीमकोर्ट
C. सेबी✔
D. दिल्ली हाईकोर्ट
बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत एनजीओ के लिए एक सोशल स्टॉक एक्सचेंज स्थापित करने की योजना की घोषणा की है।

सवाल : विश्व कप 2019 में कौन सा खिलाडी वनडे में सबसे कम मैच में 100 विकेट लेने वाला दूसरा भारतीय तेज गेंदबाज बन गया है?
A. मोहम्मद शमी
B. जसप्रीत बुमराह✔
C. भुवनेश्वर कुमार
D. हार्दिक पंड्या
– भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे कम मैच में यानि 57 मैच में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए है. बुमराह से पहले मोहम्मद शमी ने 56 मैच में 100 विकेट लिए है।

सवाल : किस भारतीय लेखक को लंदन स्थित नेहरू सेंटर का निदेशक नियुक्त किया गया है?
A. अरविन्द अडिगा
B. चेतन भगत
C. सुशांत अवस्थी
D. अमीश त्रिपाठी✔️

अंतिम सवालों के जवाब कमेंट करके बताइए

सवाल : 7. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2019 के कार्यक्रम में हिस्सा लेने किस शहर की यात्रा पर गए है?
A. इंदोर
B. दिल्ली
C. चेन्नई
D. रांची

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें