Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

हिंदी करंट अफेयर्स / 13 August current affair in hindi

सवाल : भारत की पहली क्लिनिकल इकोटॉक्सिकोलॉजी फैसिलिटी को किस शहर में लांच किया गया?
A. महाराष्ट्र
B. पुणे
C. दिल्ली
D. जयपुर

दिल्ली में AIIMS में भारत की पहली क्लिनिकल इकोटॉक्सिकोलॉजी फैसिलिटी को किस शहर में लांच किया गया। इस फैसिलिटी में पर्यावरण के विषैले पदार्थों के कारण होने वाले रोगों पर अध्ययन किया जायेगा।

सवाल : वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले वेस्टइंडीज़ के किस खिलाड़ी, ने लारा का रिकॉर्ड तोड़ा ?
A. क्रिस गेल
B. र्मालन सेमुलस
C. सुनील नारायण
D. किरोन पोलार्ड

ओपनर क्रिस गेल रविवार को अपने 300वें वनडे मैच में भारत के खिलाफ 11 रनों की पारी खेलने के साथ किसी वेस्टइंडीज़ बल्लेबाज़ द्वारा वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। गेल ने वनडे में कुल 10,408 रन बनाए और उन्होंने वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान ब्रयान लारा द्वारा 299 मैचों में बनाए 10,405 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


सवाल :13 अगस्त को प्रतिवर्ष कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A. अंगदान दिवस
B. विज्ञानं दिवस
C. महिला सुरक्षा दिवस
D. डाक दिवस
13 अगस्त को प्रतिवर्ष अंगदान दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सामान्य मनुष्य को मृत्यु के बाद अंगदान करने की प्रतिज्ञा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करना हैं. एक रिपोर्ट के मुतबिक, भारत में हर वर्ष 5 लाख व्यक्तियों की मृत्यु अंगों की अनुपलब्धता के कारण हो जाती है।

सवाल . रोजर्स कप 2019 का ख़िताब किस महिला टेनिस खिलाडी ने जीता है?
A. सेरेना विलियम
B. बियांका एंड्रेस्कू
C. मारिया शारापोवा
D. सिमोन हलेप

रोजर्स कप 2019 का ख़िताब कनाडा की युवा बियान्का एंड्रेस्कू ने जीता है. इस ख़िताब के फाइनल मैच में बियांका एंड्रेस्कू की प्रतिद्वंदी सेरेना विलियम को चोट लगने के कारण रिटायर होना पड़ा. कनाडा में पहली बार किसी खिलाडी ने पिछले 50 वर्षो में यह ख़िताब जीता है।

सवाल : हाल ही में भारत के किस राष्ट्रपति को भारत रत्न से सम्मानित किया है?
A. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
B. प्रणब मुखर्जी ✔
C. रामनाथ कोविद
D. इनमें से कोई नहीं

सवाल : किस राज्य की सरकार ने जनजातीय लोगों के ऋण को माफ़ करने की घोषणा की है?
A. मध्य प्रदेश
B. नई दिल्ली
C. तमिलनाडु
D. जम्मू कश्मीर

मध्य प्रदेश सरकार ने विश्व जनजातीय दिवस के अवसर पर राज्य में जनजातीय लोगों द्वारा लिए गये ऋण को माफ़ करने की घोषणा की है। सरकार जनजातीय लोगों को डेबिट कार्ड्स भी प्रदान करेगी, जिसके द्वारा वे एटीएम से 10,000 रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं। इस निर्णय से 1.5 करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा।मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री मदद योजना” लांच की, इस योजना के तहत जनजातीय परिवार में बच्चे के जन्म तथा परिवार के सदस्य की मृत्यु पर सहायता प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें