Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 17 अगस्त 2019

16 August current affair in Hindi /हिन्दी कंरट अफेयर्स

सवाल : तमिलनाडु सरकार ने  चंद्रयान 2 का नेतृत्व करने वाले इसरो चेयरमैन के.सिवन को किस पुरस्कार से नवाजा गया है?
A. कलाम पुरस्कार
B. गार्गी पुरस्कार
C. भारत रत्न पुरस्कार
D. मिसाइल पुरस्कार

तमिलनाडु सरकार ने chandrayaan-2 का नेतृत्व करने वाले इसरो चेयरमैन के.सिवन को गुरुवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से नवाजा गया है।

सवाल : हाल ही में किस देश  ने भारतीय कलाकारों वाले और भारत में बने टीवी विज्ञापनों पर बैन लगाया?
A. चीन
B. पाकिस्तान
C. श्रीलंका
D. ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने उन टीवी विज्ञापनों पर बैन की घोषणा की है जिनमें भारतीय कलाकार हैं या जिन्हें भारत में बनाया गया है। इनमें डिटॉल, सनसिल्‍क, सर्फ एक्‍सेल, हेड ऐंड शोल्डर्स जैसे ब्रैंड्स शामिल हैं। बतौर पीईएमआरए, "टीवी...पर भारतीय कलाकारों की मौजूदगी पाकिस्तानियों का दुख बढ़ाती हैं जो कश्मीरी भाइयों पर भारतीय अत्याचारों से चिंतित हैं।


सवाल : वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपिनशिप जीतने वाले 18 वर्ष में पहले भारतीय  कौन बने?
A. दीपक पुनिया
B. रमेश गुलिया
C. परविंदर सिंह
D. विजेंद्र सिंह

पहलवान दीपक पुनिया वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप जीतने वाले 18 वर्ष में पहले भारतीय बन गए हैं। 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में दीपक ने रूस के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनसे पहले रमेश गुलिया (69 किलोग्राम) और पलविंदर सिंह चीमा (130 किलोग्राम) ने साल 2001 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता था।

सवाल : बालाकोट में जैश के आतंकी कैंप पर बम गिराने वाले कितने पायलटों को वायुसेना मेडल दिया जायेगा?
A. पाच
B. सात
C. ग्यारह
D. एक

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हुई एयरस्ट्राइक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बम गिराने वाले भारतीय वायुसेना के पायलटों को वायुसेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया जाएगा। इनमें विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वॉड्रन लीडर्स- राहुल बसोया, पंकज भुजाडे, बी.के.एन. रेड्डी, शशांक सिंह शामिल हैं। ये सभी मिराज-2000 फाइटर विमानों के पायलट हैं।


सवाल : हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम का कोच किसे 
नियुक्त किया गया है?  
A.  रवि शास्त्री
B. टिम मुडी
C. राहुल द्रविड़
D. अनिल कुंबले

हाल ही में रवि शास्त्री को वापस भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। रवि शास्त्री 2020 मे होने वाले t20 विश्व कप तक पद पर रहेगे।

सवाल : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  किसे चुना गया है?
A. अमिताभ बच्चन
B. सलमान खान
C. विकी कौशल
D. अक्षय कुमार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में विकी कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें