Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 24 अगस्त 2019

24 August current affair in hindi / हिन्दी कंरट अफेयर्स

सवाल : टेरर फंडिंग पर एफएटीएफ के उप-समूह ने किस देश को 'विस्तृत ब्लैकलिस्ट' में डाला?
A. पाकिस्तान
B. चीन
C. अफगानिस्तान
D. नेपाल

टेरर फंडिंग पर नज़र रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के एशिया पैसिफिक ग्रुप ने पाकिस्तान को 'विस्तृत ब्लैकलिस्ट' में डाल दिया है। मनी लॉन्डरिंग पर नज़र रखने वाले इस ग्रुप के 40 अनुपालन मानकों में से पाकिस्तान 32 पर असफल रहा। दरअसल, एफएटीएफ ने टेरर फंडिंग नहीं रोकने पर पाकिस्तान को कार्रवाई की चेतावनी दी थी।




सवाल : हाल ही में IPL कि किस टीम ने मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को पद से हटाया?
A. दिल्ली केपिटल
B. चेन्नई सुपर किंग्स
C. रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
D. राजस्थान रॉयल्स

IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को पद से हटा दिया है। इनकी जगह अब ऑस्ट्रेलिया के साइमन कैटिच को मुख्य कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है। बता दें कि कस्टर्न को 2018 में कोच बनाया गया था, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2018 में बेंगलुरु छठवें और 2019 में आठवें स्थान पर रहा था।


सवाल : हाल ही में ₹327 करोड़ की बोली लगाकर 5 और साल के लिए बीसीसीआई का टाइटल स्पॉन्सर कौन बना ?
A. ओपो
B. पेटीएम
C. अमेजन
D. वीवो

पेटीएम ने ₹326.80 करोड़ की बोली लगाकर 5 और साल (2019-23) के लिए भारत में बीसीसीआई के अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू मैचों के प्रायोजन अधिकार हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा, पेटीएम ने प्रति मैच ₹3.80 करोड़ की बोली लगाई जो पिछली बार के मुकाबले 58% अधिक है। इससे पहले, पेटीएम ने 2015 में बीसीसीआई के स्पॉन्सरशिप अधिकार खरीदे थे।



सवाल : निम्न में से किसने संसद भवन परिसर में फिर से काम में नहीं आने वाली प्लास्टिक बोतलों और प्लास्टिक के अन्य सामान के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है?
A. केंद्र सरकार
B. सुप्रीमकोर्ट
C. लोकसभा सचिवालय
D. राज्यसभा

लोकसभा सचिवालय ने हाल ही में संसद भवन परिसर में फिर से काम में नहीं आने वाली प्लास्टिक बोतलों और प्लास्टिक के अन्य सामान के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. लोकसभा सचिवालय ने यह कदम भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र से किए गए आह्वान की दिशा उठाया है।

सवाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24-26 अगस्त को होने वाले 45वें जी-7 समिट में हिस्सा लेने फ्रांस के किस शहर की यात्रा पर गए है?
A. संतरे
B. बियारेट्ज
C. कोर्सिका
D. ब्रिटनी

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24-26 अगस्त को होने वाले 45वें जी-7 समिट में हिस्सा लेने फ्रांस के बियारेट्ज शहर गए है और वे यूएई में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और बहरीन के प्रिंस शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें