Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

23 August current affair in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

सवाल : बीसीसीआई ने किस क्रिकेटर खिलाडी पर लगे लाइफटाइम बैन को घटाकर 7 वर्ष कर दिया है?
A. पृथ्वी शॉ
B.  नितिन जोशी
C. रिन्कु सिंह
D. एस श्रीसंत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने हाल ही में क्रिकेटर खिलाडी एस श्रीसंत पर लगे लाइफटाइम बैन को घटाकर 7 वर्ष कर दिया है. उनपर लगा 7 वर्ष के प्रतिबंध अगले वर्ष समाप्त हो जायेगा।


सवाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करते हुए कितने मंत्रियों को शपथ दिलाई?
A. 15 मंत्रियों
B. 18 मंत्रियों
C. 23 मंत्रियों
D. 28 मंत्रियों

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करते हुए 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई जिसमे 18 नए चेहरे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं।

सवाल : हाल ही में भारतीय टीम के नए बल्लेबाज कोच किसे नियुक्त किया गया हैं?
A. विक्रम राठौड़
B. कपिल देव
C. रवि शास्त्री
D. सौरव गांगुली

पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौड़ को टीम इंडिया का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। वह संजय बांगड़ की जगह लेंगे। बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी ने कहा, "विक्रम राठौड़ को पर्याप्त अनुभव है और हमें कोच के रूप में उनके कौशल पर विश्वास है। हम उन्हें किसी तरह का टकराव घोषित करने के लिए कहेंगे।" बता दें कि 50 वर्षीय राठौड़ ने 1996 में भारत की तरफ से 6 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले थे।



सवाल : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी के किस देश में जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने हैं?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. यूक्रेन
C. बहरीन
D. फ्रांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के 5 दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी देश बहरीन जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।



सवाल : विदेश मंत्री जयशंकर किस पड़ोसी देश में पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की है?
A. श्रीलंका
B. अफगानिस्तान
C. नेपाल
D. चीन

अपनी यात्रा के दौरान पड़ोसी देश नेपाल पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी से औपचारिक मुलाकात की। इससे पहले, बुधवार को नेपाल पहुंचे जयशंकर ने वहां के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से भी मुलाकात की थी। वहीं, जयशंकर ने काठमांडू में 5वीं जॉइंट कमिशन मीटिंग की अध्यक्षता भी की।

अभ्यास सवाल  जवाब  कमेंट में लिखकर बताइए
सवाल : हाल ही में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को किसने गिरफ्तार किया है?
A. दिल्ली पुलिस
B. मुंबई पुलिस
C. एटीएस
D. सीबीआई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें