Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 28 अगस्त 2019

28 August current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर

सवाल : हाल ही में फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर कौन बनी है?
A. एस धामी
B. किरण राजू
C. सोनिया बिंद्रा
D. इनमें से कोई नहीं


विंग कमांडर एस धामी को भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनाया गया है। धामी हिंडन एयरबेस पर चेतक हेलिकॉप्टर की एक यूनिट की फ्लाइट कमांडर की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह देश की पहली ऐसी महिला वायुसेना अधिकारी हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विंग कमांडर एस धामी पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। वह नौ साल के एक बच्चे की मां भी हैं।



सवाल : हाल ही में पूर्व फॉक्सवैगन प्रमुख फर्डिनेंड पाईच का  कितने वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?
A. 75 वर्ष
B. 80 वर्ष
C. 82 वर्ष
D. 94 वर्ष

जर्मनी की वाहन कंपनी फॉक्सवैगन के पूर्व चेयरमैन व सीईओ और पोर्शा संस्थापक फर्डिनेंड पोर्शा के पोते फर्डिनेंड पाईच का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वियना में जन्मे पाईच ने 1993-2002 तक फॉक्सवैगन का नेतृत्व किया था। गौरतलब है कि पाईच और पोर्शा परिवार के पास अब भी फॉक्सवैगन की बहुलांश हिस्सेदारी है।


सवाल : दिल्ली में पानी का बकाया बिल माफ करने की योजना  किसने घोषित की है?
A. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
B. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
C. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
D. गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 13.5 लाख लोगों का 31 मार्च तक पानी का बकाया बिल माफ करने की योजना घोषित की है। केजरीवाल ने बताया कि 30 नवंबर तक बकाया चुकाने पर विभिन्न श्रेणियों के कॉलोनियों के लोगों को 25% (ए और बी), 50% (सी), 75% (डी) और 100% (ई, एफ, जी और एच) छूट मिलेगी।

सवाल : हाल ही में किस स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया है?
A. सवाई मानसिंह स्टेडियम
B. ईडेन गार्डन स्टेडियम
C. फिरोज शाह कोटला स्टेडियम
D. इकोवा स्टेडियम

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अब पूर्व डीडीसीए अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम से जाना जाएगा. अरुण जेटली का निधन शनिवार, 24 अगस्त को हो गया था.फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नया नामकरण अब 12 सितम्बर को एक समारोह में किया जाएगा. समारोह में जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा, जिसमें ग्रह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे।

सवाल ; पहली बार  किस राज्य  में नियुक्त किए गए तीन उप-मुख्यमंत्री?
A .कर्नाटक
B. राजस्थान
C. तेलंगाना
D. हैदराबाद

कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने सोमवार को गोविंद मकथप्पा करजोल, सीएन अश्वथ नारायण और लक्ष्मण संगप्पा सावदी को उप-मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया। पहली बार कर्नाटक में तीन उप-मुख्यमंत्री की नियुक्ति हुई है। मकथप्पा को लोक निर्माण विभाग आवंटित किया गया है जबकि नारायण को सूचना प्रौद्योगिकी और सावदी को परिवहन विभाग दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें