INDvsWI: आज खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला : -
आज टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.00 बजे से खेला जाएगा। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
अनुच्छेद 35A को निरस्त करने की कोई योजना नहीं है: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल: -
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार रात राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35A को निरस्त करने की कोई योजना नहीं है। बकौल मलिक, आतंकी साज़िश का पता चलने के बाद अमरनाथ यात्रा रोकने को दूसरे मुद्दों से जोड़कर 'बेवजह की घबराहट' पैदा की जा रही है।
उन्नाव के डीएम ने दिया कुलदीप सेंगर के सभी आर्म्स लाइसेंस रद्द करने का आदेश: -
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने रेप और रेप पीड़िता का एक्सीडेंट कराने के आरोपी बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर के 3 हथियारों के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया है। सिंह ने बताया कि जल्द ही हथियारों को ज़ब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है, सेंगर सीतापुर की जेल में बंद हैं।
सीएम कमलनाथ ने की उन्नाव रेप पीड़िता व उसके परिवार को एमपी शिफ्ट करने की पेशकश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को उन्नाव रेप पीड़िता व उसके परिवार को मध्य प्रदेश शिफ्ट करने और अपनी सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने की पेशकश की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को असुरक्षित बताते हुए कहा, "आपको यहां कोई परेशानी नहीं होगी। एक केस के दिल्ली ट्रांसफर होने के बाद उनके आने-जाने का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।"
हिंदी पत्रकारिता में पत्रकार तो अच्छे हैं लेकिन संपादक बहुत खराब हैं: रवीश
रेमॉन मैगसेसे पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद पत्रकार रवीश कुमार ने कहा है, "हिंदी पत्रकारिता में पत्रकार तो अच्छे-अच्छे हैं लेकिन संपादक बहुत बेकार हैं।" उन्होंने कहा कि कई पत्रकार सोशल मीडिया पर अच्छा लिखते हैं लेकिन अखबार के लेखन में यह नहीं दिखता। बकौल रवीश, पत्रकार संपादकों के चक्कर में ना रहें और अपनी पत्रकारिता का दायरा बढ़ाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें