Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 25 अगस्त 2019

BWF में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास और बनी पहली भारतीय महिला

ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने स्विट्जरलैंड कें बासेल में बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को मात देकर पहली बार स्वर्ण पदक अपने जीत लिया है. इसके साथ ही सिंधु इतिहास हुए पहली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं. सिंधु ने ओकुहारा को इस फाइनल में एकतरफा 21-7, 21-7 से पराजित किया. यह 37 मिनट तक चला. अपने इस पदक के साथ ही सिंधु ने अपने नाम कई बड़े विशे रिकॉर्ड भी जोड़ लिए। 



1. सिंधू ये ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं. इससे पहले साल 2017 और 2018 में भी वे फाइनल में पहुंची थी लेकिन यहाँ उन्हें फाइनल में हारकर केवल रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। 

2. सिंधु इस टूर्नामेंट की पांचवी ऐसी खिलाड़ी बन गयी हैं. जिन्होंने इसके तीनों पदक अपने नाम किये हैं. जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके हैं. सिंधु ने साल 2017 और 2018 में रजत और साल 2013 और 2014 में कांस्य पदक अपने नाम किया.
पी.वी. सिंधु ने महिलाओं के एकल में जहाँ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं पुरुषों में भारत के साई प्रणीत ने कांस्य पदक अपने नाम किया. साई प्रणीत 36 साल बाद इस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने. उनसे पहले प्रकाश पादुकोण के 1983 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें