Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

26 September current affair question in Hindi / हिन्दी कंरट अफेयर्स सवाल

Q.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए कौन सा पुरस्कार दिया गया है?
A. स्वस्था अवार्ड
B. ग्लोबल गोलकीपर
C. मेलिंडा गेट्स
D. इनमें कोई नहीं

▶ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार द्वारा किए गए स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
▶ देश में पिछले 5 वर्षों में 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए जो एक रिकॉर्ड है।



Q. हाल ही में महाराष्ट्र में मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा सद्भावना राजदूत किसे चुने गया हैं?
A. माधुरी दीक्षित
B. प्रियंका चोपड़ा
C. अमित शाह
D. नीरज शर्मा

माधुरी दीक्षित को मतदान के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए महाराष्ट्र में मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा सद्भावना राजदूत चुना गया है।

Q. हाल ही में 25 वी सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
A. राजस्थान
B. बेंगलुरु
C. मणिपुर
D. मुंबई

▶ मणिपुर ने 25 वी सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
▶ यह उनका 20 वां खिताब था।
▶ 24 सितंबर 2019 को फाइनल में मणिपुर में रोमांचक मुकाबले में रेलवे को हराया।

Q. भारत और अमेरिका नवंबर 2019 में अपने पहले  त्रि -सेवा अभ्यास कोड नाम टाइगर ट्राइंफ का आयोजन कहां किया जाएगा?
A. आंध्र प्रदेश
B. हरियाणा
C. नई दिल्ली
D. जोधपुर

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका नवंबर 2019 में अपने पहले त्रि सेवा अभ्यास कोड नाम टाइगर ट्राइफ का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और कीकानाडा में करने के लिए तैयार है।
अमेरिका और भारत पहली बार त्रि सेवा  सैन्य अभ्यास करेंगे।


Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं के साथ कहां पर गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन किया है?
A. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय
B. विश्व बैंक
C. नई दिल्ली
D.  वाशिंगटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन किया और संयुक्त राष्ट्र द्वारा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।

Q..हाल ही में 2019 के लिए गणितज्ञ रामानुजन पुरस्कार किसे  दिया जाएगा?
A. नरेंद्र मोदी
B. एडम हार्पर
C. श्रीनिवास
D. रामनाथ कोविंद

2019 के लिए गणितज्ञ रामानुजन पुरस्कार एडम हार्पर  को दिया जाएगा
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 32 वर्ष से कम आयु के दुनियाभर के गणितज्ञ में से उसको दिया जाता है जो प्रतिभाशाली श्रीनिवास रामानुजन के प्रभाव वाले क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

Q.भारतीय सिनेमा की सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किसे किया जाएगा?
A. अक्षय कुमार
B. अमिताभ बच्चन
C. सलमान खान
D. कपिल शर्मा

▶केंद्रीय सूचना प्रशासन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को बताया कि एक्टर अमिताभ बच्चन को सर्व सम्मानित भारतीय  सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Click here 25 September current affair

Q. सबसे कम उम्र में T20 मैच खेलने वाली भारतीय महिला कौन बनी है?
A. शेफाली बर्मा
B. स्नेहा दीप्ति
C. प्रिया पुनिया
D. इनमें से कोई नहीं

▶ रोहतक में जन्म से शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गई है उन्होंने उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका खिलाफ रविवार को 15 वर्ष और 239 दिन की उम्र में हासिल की पिछला रिकॉर्ड के नाम था जिन्होंने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 वर्ष 204 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

Q.हाल ही में किसे द बेस्ट फीफा प्लेयर ऑफईयर चुना गए हैं?
A. सुनील छेत्री
B. लियोनेल मेसी
C. क्रिश्चियन रोनाल्डो
D. मेगन रैपिनो

हाल ही में लियोनेल मेसी को पुरुषों और 2019 फीफा महिला विश्व कप विजेता अमेरिका की  सह कप्तान मेगन रेपिनो को महिला में द बेस्ट फीफा प्लेयर ऑफ  द ईयर चुना गया है।
▶वही हंगरी के फुटबॉलर डेनियल जोरी को ओवरहेड (सिर के ऊपर से)  किक गोल के लिए पुस्कास अवार्ड और जबकि ब्राजीलियाई एलिसन बेकर को बेस्ट फीफा मेंस गोलकीपर अवार्ड दिया गया है।

Q.हाल ही में किसे पत्रकारिता के लिए प्रथम गौरी लंकेश राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है?
A. रजत शर्मा
B. रवीश कुमार
C. ओम कश्यप
D. सौरभ चौधरी

वरिष्ठ पत्रकार और रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता रवीश कुमार को पत्रकारिता के लिए प्रथम गौरी लंकेश राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
यह पुरस्कार गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया और उन्हें यह पुरस्कार स्वतंत्रता सेनानी एच एस डोरेस्वामी द्वारा प्रदान किया गया।

अभ्यास सवाल
हाल ही में संकेतिक भाषा  का दिवस कब मनाया गया?
A. 21 सितंबर
B. 22 सितंबर
C. 23 सितंबर
D. 24 सितंबर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें