राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) पटवारी के कुल 5378 पदों पर भर्ती के लिए 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को परीक्षा लेगा। महिला अभ्यार्थी अब 23 अक्टूबर को पटवारी भर्ती परीक्षा देंगी। 24 अक्टूबर को सिर्फ पुरुष अभ्यार्थियों की परीक्षा होगी। करीब 14 लाख युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।
बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि पटवारी सीधी भर्ती 2021 में एक से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उनके द्वारा भरे गए अंतिम आवेदन को स्वीकार किया गया है और पूर्व में भरे गए आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। निरस्त किए गए आवेदनों तथा स्वीकार किए गए आवेदनों की सूचना संलग्न सूची में प्रकाशित की जा रही है। इस संबंध में अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो बोर्ड ऑफिस में अविलम्ब संपर्क करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें