गहलोत सरकार के इस फैसले से लाखों बेरोजगार युवाओं को फायदा होगा। अकेली रीट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जिसका आयोजन 26 सितंबर को होगा। इसके जरिए राज्य में शिक्षकों के 31000 पदों को भरा जाएगा।
आरवीयूएनएल की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 4 सितम्बर 2021 से 12 सितम्बर 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और पर्सनल ऑफिसर समेत 1000 से ज्यादा पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा 13 से 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में भी लाखों युवाओं ने आवेदन किया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने कनिष्ठ अभियंता ( सिविल ) ( डिग्रीधारक ) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन 12 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके अलावा आरएसएमएसएसबी की कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें