A. कनाडा
B. नेपाल
C. चीन
D. पाकिस्तान
अनीता आनंद लंबे समय से कनाडा के रक्षा मंत्री रहे भारतीय मूल के हरजीत सज्जन की जगह लेंगी. वे कनाडा की पहली हिंदू और देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री हैं. अनीता से पहले कनाडा की एकमात्र महिला रक्षा मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री किम कैंपबेल थीं, जिन्होंने 1993 में 4 जनवरी से 25 जून तक छह महीने के लिए यह पद संभाला था.
Q. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का नया कार्यकारी निदेशक निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
A. मोहन अग्रवाल
B. अनिल कुमार
C. कल्याण कुमार
D. राहुल सचदेवा
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का नया कार्यकारी निदेशक कल्याण कुमार को नियुक्त किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है. यह एक अनुसूचित बैंक है. पंजाब नेशनल बैंक को 19 मई, 1894 को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाज़ार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था.
Q, श्रीनगर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन कौन सी है?
A. Go First
B. Air India
C. SpiceJet
D. Vistara
विमानन कंपनी Go First ने हाल ही में श्रीनगर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह के लिए सीधी हवाई उड़ान सेवा शुरू की. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से सीधी अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान सेवा देने वाली गो फर्स्ट देश की पहली एयरलाइन है. गो फर्स्ट श्रीनगर और शारजाह के बीच हर सप्ताह चार उड़ानों का परिचालन करेगी.
Q. किस अभिनेत्री को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है?
A. कंगना रनौत
B. माधुरी दीक्षित
C. दिया मिर्जा
D. कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ में उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है. कंगना रनौत को चौथी बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है.
Q. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने निम्न में से किस कंपनी के साथ मिलकर स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड लॉन्च किया है?
A. राष्ट्रीय जलविद्युत निगम
B. इंडियन ऑयल कारपोरेशन
C. ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट
D. रिलायंस इंडस्ट्रीज
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ साझेदारी में ‘स्किल इंडिया इंपैक्ट बांड’ लॉन्च की. .
Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लिये ‘मुफ्त शिक्षा’ की घोषणा की है?
A. पंजाब
B. दिल्ली
C. बिहार
D. हरियाणा
हाल ही में हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लिये ‘मुफ्त शिक्षा’ की घोषणा की है
Q. हाल ही में भारत और किस देश ने ‘कोंकण शक्ति-2021’ की शुरुआत की?
A. नेपाल
B. चीन
C. ब्रिटेन
D. रूस
हाल ही में भारत और ब्रिटेन ने ‘कोंकण शक्ति-2021’ की शुरुआत की, जो कि पहली बार आयोजित एक त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यास है. इसकी शुरुआत भारत के पश्चिमी तट से हुई थी. इससे पहले भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) को वेल्स (ब्रिटेन) में आयोजित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें