Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

Rajasthan Police Constable Vacancy 2021 : 4438 वैकेंसी, जानें योग्यता, चयन, परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ( सामान्य, ड्राइवर व पुलिस दूरसंचार ) के  4438 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2021 है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड से दिसंबर 2021/जनवरी 2022 में आयोजित हो सकती है। सही तिथि की सूचना बाद में दे दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का एसएसओ आईडी होना चाहिए। अगर आवेदनक का एसएसओ आईडी नहीं है तो वह sso.rajasthan.gov.in पर एसएसओ आईडी बना सकता है। उम्मीदवार https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता
- जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। 
- आरएसी व एमबीसी बटालियन (बैंड सहित ) कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
- पुलिस दूरसंचार - फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास। 
कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस हो।

कद काठी योग्यता
पुरुष के लिए 
लंबाई- 168 सेमी
सीना - कम से कम बिना फुलाए - 81 सेमी. फुलाकर - 86 सेमी 

महिला उम्मीदवार 
लंबाई - 152 सेमी 
वजन कम से कम - 47.5 किग्रा

आयु संबंधी योग्यता
आवेदन शुल्क
- सामान्य/राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग - 500 रुपये
- आर्थिक पिछड़ा वर्ग, राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर के ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी, सहरिया, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग / एमबीसी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके परिवार की आय सालाना 2.50 लाख रुपये से कम है (केवल राजस्थान के मूल निवासी)- 450 रुपये

चयन 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें