Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 1 नवंबर 2021

Rajasthan Police Recruitment 2021 : राजस्थान पुलिस ने नई कांस्टेबल भर्ती को लेकर किया ट्वीट, दी अहम सूचना

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने ट्वीट कर नई कांस्टेबल भर्ती की घोषणा कर दी है। राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा, 'युवाओं के लिए रोजगार का अवसर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2021 की विज्ञप्ति जारी। भर्ती संबंधित पूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in देखें। अभ्यर्थी http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती होगी। फॉर्म 10 नवंबर से भरे जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2021 है।'


राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन की खास बातें
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य, ड्राइवर व पुलिस दूरसंचार अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड से दिसंबर 2021/जनवरी 2022 में आयोजित हो सकती है। सही तिथि की सूचना बाद में दे दी जाएगी।


योग्यता

- जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। 

- आरएसी व एमबीसी बटालियन (बैंड सहित ) कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।

- पुलिस दूरसंचार - फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास। 

कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस हो।


कद काठी योग्यता

पुरुष के लिए 

लंबाई- 168 सेमी

सीना - कम से कम बिना फुलाए - 81 सेमी. फुलाकर - 86 सेमी 


महिला उम्मीदवार 

लंबाई - 152 सेमी 

वजन कम से कम - 47.5 किग्रा


आवेदन शुल्क

- सामान्य/राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग - 500 रुपये

- आर्थिक पिछड़ा वर्ग, राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर के ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी, सहरिया, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग / एमबीसी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके परिवार की आय सालाना 2.50 लाख रुपये से कम है (केवल राजस्थान के मूल निवासी)- 450 रुपये


चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से किया जाएगा।


लिखित परीक्षा में पांच गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा। दक्षता परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें