1.कौन सा केंद्रीय मंत्रालय ‘अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY)’ नाम की अम्ब्रेला योजना लागू कर रहा है?
A. स्वास्थ्य मंत्रालय
B. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. नागरिक उड्डयन मंत्रालय
उत्तर – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) नाम से एक अम्ब्रेला योजना लागू कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण करना है। इसके कई घटक हैं, जैसे राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY), SACRED, IPSrC, SAPSrC इत्यादि
2.विश्व के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर इलीन ऐश का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
A.80 वर्ष
B. 90 वर्ष
C. 100 वर्ष
D. 110 वर्ष
उत्तर: (D)110 वर्ष
विश्व के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर इलीन ऐश का हाल ही में 110 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में कब तक “प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण” योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है?
A. जनवरी 2024
B. फरवरी 2024
C. मार्च 2024
D. अगस्त 2024
उत्तर: (C)मार्च 2024
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मार्च 2024 तक “प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण” योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है.
31 मार्च, 2021 तक शेष बचे 155.75 लाख आवासों के निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी. इस योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था.
4. निम्न में से किस संगठन ने हाल ही में विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021 जारी की है?
A. विश्व बैंक
B. विश्व स्वास्थ्य संगठन
C. मूडीज
D. यूनेस्को
उत्तर: (B)विश्व स्वास्थ्य संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021 जारी की है.
जिसके मुताबिक, “मलेरिया से निपटने के वैश्विक प्रयासों को 2020 में कोरोनावायरस बीमारी के कारण नुकसान उठाना पड़ा है”.
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में, अनुमानित रूप से 6,27,000 मौतें मलेरिया से हुईं है.
5.भारत के किस राज्य के प्रसिद्ध शिक्षक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नंद किशोर प्रुस्टी का हाल ही में निधन हो गया है?
A. ओडिशा
B. महाराष्ट्र
C. दिल्ली
D. झारखंड
भारत के ओडिशा के प्रसिद्ध शिक्षक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नंद किशोर प्रुस्टी का हाल ही में निधन हो गया है.
उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वे ओडिशा में निरक्षरता उन्मूलन के प्रति अपने निस्वार्थ समर्पण के लिए जाने जाते हैं.
6.हाल ही में हेलीकॉप्टर हादसे में जान गवाने वाले इंडिया के पहले CDS जनरल बिपिन रावत भारत के…… सेनाध्यक्ष थे.
A. 17वें
B. 27वें
C. 7वें
D. 21वें
उत्तर: (B)27वें
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ हो गयी. जनरल बिपिन रावत भारत के 27वें सेनाध्यक्ष थे.
7. शोधकर्त्ताओं ने निम्न में से किस स्थान पर 214 मिलियन वर्ष पूर्व निवास करने वाली पहली डायनासोर प्रजाति की खोज की है?
A. इंग्लैंड
B. न्यूजीलैंड
C. भारत
D. ग्रीनलैंड
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने हाल ही में ग्रीनलैंड में 214 मिलियन वर्ष पूर्व निवास करने वाली पहली डायनासोर प्रजाति की खोज की है.
खुदाई के दौरान वर्ष 1994 में पूर्वी ग्रीनलैंड में खुदाई के दौरान दो अच्छी तरह से संरक्षित डायनासोर खोपड़ी का पता लगाया था. इस नई प्रजाति को “इस्सी सानेक” नाम दिया गया है.
8. निम्न में से किस आयोग ने “शी इज ए चेंजमेकर” कार्यक्रम शुरू किया है?
A.नीति आयोग
B. शिक्षा आयोग
C योजना आयोग
D. राष्ट्रीय महिला आयोग
उत्तर: (D)राष्ट्रीय महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा सुश्री रेखा शर्मा ने हाल ही में “शी इज ए चेंजमेकर” कार्यक्रम शुरू किया है.
इस कार्यक्रम द्वारा जमीनी स्तर की महिला राजनीतिक नेताओं के नेतृत्व कौशल में सुधार करना है.
9. मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और किस शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की है?
A. ग्वालियर
B. उज्जैन
C. सतना
D. इंदौर
उत्तर: (D) इंदौर
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की है. अब दोनों शहरों को ADG रैंक के पुलिस आयुक्त मिलेंगे.
दोनों जिलों के पुलिस आयुक्तों को दो आईजी रैंक के अधिकारी और नौ एसपी रैंक के अधिकारी सहायता करेंगे.
10.भाषा संगम मोबाइल एप्प को हाल ही में कितनी भाषाओं के साथ लॉन्च किया गया है?
A. 2 भाषाओं
B. 15 भाषाओं
C. 22 भाषाओं
D. 35 भाषाओं
उत्तर: (C) 22 भाषाओं
भाषा संगम मोबाइल एप्प को हाल ही में 22 भाषाओं के साथ लॉन्च किया गया है. इस एप्प को उपयोगकर्ताओं को अनुसूचित भारतीय भाषाओं में दैनिक बातचीत के सामान्य भावों से परिचित कराने के लिए विकसित किया गया है. इस एप्प में 100 से अधिक वाक्य है जो की विभिन्न विषयों पर डिज़ाइन किए गए हैं.
Q. निम्न में से किसने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा दिया है?
(A)यूनेस्को
(B)मूडीज
(C)विश्व बैंक
(D)संयुक्त राष्ट्र महासभा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें