Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

25 दिन में आएगा पटवारी भर्ती का रिजल्ट:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष का दावा- आपत्तियों के बाद अब फाइनल रिजल्ट की बारी


25 दिन में आएगा पटवारी भर्ती का रिजल्ट:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष का दावा- आपत्तियों के बाद अब फाइनल रिजल्ट की बारी



समाधान कर अब विभाग फाइनल रिजल्ट जारी करेगा।
राजस्थान के इतिहास में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित हुई दूसरी सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पटवारी का परिणाम इसी महीने जारी किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि पटवारी परीक्षा परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि विभाग ने आंसर की जारी करने के साथ ही अभ्यार्थियों से आपत्तियां मांगी थी। उनका समाधान कर अब विभाग इसी माह फाइनल रिजल्ट जारी करेगा।

दरअसल, राजस्थान में 5378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। 2 दिन दो परियों में परीक्षा कराई गई थी। दोनों परियों के लिए करीब 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके लिए प्रदेशभर में 1100 से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। परीक्षा में 66% अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

पेपर पैटर्न पांच भाग में

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवार परीक्षा में तीन घंटे की इस परीक्षा में परीक्षार्थियों से 150 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें जनरल साइंस के साथ इतिहास, राजनीति विज्ञान, भारतीय भूगोल, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर, जनरल हिंदी व अंग्रेजी, राजस्थानी संस्कृति, मेंटल एबिलिटी, बेसिक गणित व रीजनिंग, बेसिक कंप्यूटर के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे।

कैसे होगा चयन और कितनी हाेगी सैलरी

पटवारी की सीधी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन जिले की बजाय स्टेट लेवल की मेरिट से होगा। चयनित उम्मीदवार को 5 मैट्रिक्स लेवल अनुसार सैलरी दी जाएगी। प्रोबेशन के समय लगभग 20 हजार 800 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें