Police Recruitment 2021: रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपए से 60,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
Police Recruitment 2021: असम पुलिस ने कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
रिक्त पदों की संख्या 2440 है। जिसमें, कांस्टेबल (आर्म्ड ब्रांच) के 1429 पद, कॉन्स्टेबल (अनआर्म्ड ब्रांच) के 705 पद और सब इंस्पेक्टर के 306 पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://www.slprbassam.in पर विजिट करें। आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी
कॉन्सटेबल पद के लिए 5600 और सब इंस्पेक्टर पद के लिए 8700 रुपए ग्रेड पे मिलेगा। रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपए से 60,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल (आर्म्ड ब्रांच) के लिए 10वीं पास, कॉन्स्टेबल (अनआर्म्ड ब्रांच) के लिए 12वीं पास होना चाहिए।
क्या है आयु सीमा
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल से 25 साल होनी चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा 20 साल से 26 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडीडेट्स को नियमानुसार छूट मिलेगी।
क्या है चयन प्रक्रिया
कडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.slprbassam.in पर विजिट करें।
Lucky Club Casino Site - Lucky Club
जवाब देंहटाएंLucky Club casino website. The Lucky Club mobile app offers luckyclub.live a convenient way to enjoy the gambling action at the home of our members. Downloading the app to