Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

REET के पद 50000 करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को भेजा ज्ञापन- MLA रामकेश मीणा ने दी जानकारी |

REET के पद 50,000 करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को भेजा ज्ञापन, राजस्थान में तृतीय श्रेणी के 31 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में पद बढ़ाने के लिए रामकेश मीणा ने भेजा ज्ञापन, तृतीय श्रेणी भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में कुछ अंतिम मौका जानकारी भी दी गई |

राजस्थान राज्य में REET 2021 की परीक्षा का आयोजन 26 September 2021 को राजस्थान के विभिन्न जिलों में करवाया गया था। REET 2021 की परीक्षा में 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे जो कि राजस्थान राज्य के साथ-साथ दूसरे दूर-दूर के राज्यों से भी परीक्षा में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंचे थे।

रीट की  परीक्षा का आयोजन 2021 में किया गया था परंतु भर्ती की घोषणा दिसंबर 2019 में की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन 2020 में होना था मगर COVID-19 तथा कई कारणों के चलते इस परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। जिसकी वजह से उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 3 साल का इंतजार करना पड़ा। जब REET 2021 की परीक्षा का आयोजन हुआ तो उस समय भी परीक्षा केंद्रों से बहुत से ऐसे नकल के मामले सामने आए जिनकी वजह से यह परीक्षा काफी चर्चा में भी हैं।


इसके बाद Board of Secondary Education , Ajmer के द्वारा REET 2021 का रिजल्ट भी काफी जल्दी घोषित कर दिया गया था जिसकी वजह से REET Exam में शामिल उम्मीदवारों ने जल्दी परिणाम घोषित करने पर भी सवाल उठाए थे। अब इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि बहुत से उम्मीदवारों के लिए यह केवल आखरी भर्ती हैं इसीलिए पद बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा गया हैं।


REET में शामिल Candidates की मांगों के अनुसार पदों की संख्या 31,000 से बढ़ाकर करनी होगी 50,000

जब December-2019 में REET Recruitment की विज्ञप्ति जारी की गई थी , तो उसके मुताबिक 31,000 पदों पर यह भर्ती होनी थी। परंतु इस भर्ती का आयोजन 3 सालों के पश्चात हुआ जिसकी वजह से Government Schools में रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ गई। यदि वर्तमान में शाला दर्पण के आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो इस समय 55,000 पद रिक्त हैं



इसीलिए उम्मीदवार यह चाहते हैं कि पदों की संख्या को बढ़ाकर 50,000 कर दिया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकें। शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए पिछले 3 सालों में किसी भी भर्ती का आयोजन नहीं किया गया इसी वजह से रिक्त पदों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है। यदि सरकार REET Recruitment 2021 के Post को 31000 से बढ़ाकर 50000 कर दे , तो 19,000 दूसरे Candidates को भी नौकरी मिल पाएगी और राजस्थान राज्य में बेरोजगारी दर भी काफी कम हो जाएगी।

भर्ती में शामिल कुछ उम्मीदवारों के लिए हैं यह आखिरी मौका

REET 2021 भर्ती परीक्षा में ऐसे सैकड़ों उम्मीदवार शामिल हैं जिनके लिए यह आखरी मौका है। यदि उन्हें इस भर्ती के माध्यम से नौकरी मिल गई तो अच्छा है अन्यथा इसके बाद वह रीट भर्ती में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसलिए उन उम्मीदवारों का भी यह कहना है कि सरकार को REET  के  पदों को बढ़ाकर 50000 कर देना चाहिए l  जिन Candidates के लिए यह अंतिम मौका  हैं तो उन्हें भी फायदा मिल सकें।


रामकेश मीणा ने पद बढ़ाने को लेकर ज्ञापन भेजा मुख्यमंत्री जी को

Ramkesh Meena जोकि गंगापुर सिटी के MLA हैं उन्होंने REET Recruitment 2021 के तहत पदों की संख्या 31 हजार से 50 हजार करने के लिए राजस्थान राज्य के Chief Minister Ashok Gehlot को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि मेरा मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि उन्हें प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2021 ( REET ) के पदों की संख्या 31,000 से बढ़ाकर 50 हजार कर देनी चाहिए


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें