चर्चा में क्यों: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओस्लो (नॉर्वे) की यात्रा पर हैं। यह पिछले 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है।
महत्वपूर्ण बिंदु: इस यात्रा के दौरान भारत और नॉर्वे के बीच बड़ी डील्स हो रही हैं, जिससे भारत में लगभग 10 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन आर्कटिक भू-राजनीति, जलवायु सहयोग और डिजिटल इनोवेशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
2. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई गई (अध्यादेश 2026)
चर्चा में क्यों: भारत के राष्ट्रपति ने 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026' जारी किया है।
महत्वपूर्ण बिंदु: इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या (CJI को छोड़कर) 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। अब मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल करके सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 38 हो जाएगी (पहले 34 थी)।
3. उत्तर भारत में 'हीट वेव' (लू) का भयंकर प्रहार
चर्चा में क्यों: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है।
महत्वपूर्ण बिंदु: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश का बांदा देश में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। दिल्ली, राजस्थान और यूपी के कई हिस्सों में पारा 44 से 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले एक हफ्ते तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
4. वैश्विक स्वास्थ्य अपडेट: इबोला वायरस 'वैश्विक आपातकाल' घोषित
चर्चा में क्यों: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो (DRC) और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित कर दिया है।
5. पर्यावरण: काजीरंगा में गंगा सॉफ्ट-शेल कछुए की सैटेलाइट टैगिंग
चर्चा में क्यों: वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भारत ने एक नया कदम उठाया है। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में पहली बार 'गंगा सॉफ्ट-शेल कछुए' को सैटेलाइट-टैग लगाकर नदी में छोड़ा गया है, ताकि उनके मूवमेंट और संरक्षण पर रिसर्च की जा सके।
7. खेल: IPL 2026 प्लेऑफ की रेस तेज
चर्चा में क्यों: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले अंतिम चरण में हैं। हालिया मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं गुजरात का टिकट भी लगभग कन्फर्म हो चुका है।
आज़ अभ्यास प्रश्न
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितने देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर गए हैं
A) 5
B) 4
C) 6
D) 3
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें