Todayeslive

शनिवार, 4 जुलाई 2026

राजस्थान की प्रमुख पेयजल परियोजनाएँ 2026 : महत्वपूर्ण तथ्य व जानकारी MCQ सहित

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद जल संसाधनों की कमी से लंबे समय से प्रभावित रहा है। राज्य के कई क्षेत्रों में कम वर्षा, सूखा और भूजल स्तर में गिरावट के कारण पेयजल संकट बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए राजस्थान सरकार तथा भारत सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाएँ शुरू की गई हैं। जो निम्न हैं:-

राजस्थान की प्रमुख पेयजल परियोजनाएँ
1.बीसलपुर पेयजल परियोजना 
◾यह परियोजना राजस्थान की बीसलपुर बांध पर आधारित राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ी पेयजल योजनाओं में से एक है।
स्थान:- यह परियोजना बनास नदी पर स्थित है  
लाभान्वित क्षेत्र:-इस परियोजना से राजस्थान के जयपुर, टोंक, डीडवाना -कुचामन और अजमेर जिलों की सैकड़ों गांवों को पेयजल सुविधा प्रदान की जाती हैं।
◾ बीसलपुर बांध से जयपुर शहर के लिए पेयजल आपूर्ति हेतु सूरजपुर (टोडारायसिंह टोंक) से बालावाला (सांगानेर जयपुर) के मध्य पाइप लाइन बिछाई गई है।
◾परियोजना का उपयोग पेयजल + सिंचाई दोनों उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

2. मानसी वाकल पेयजल परियोजना 
◾RUIDP के तहत राज्य सरकार एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की मानसी वाकल एक साझी परियोजना है।
◾ इस परियोजना का 70% पानी राजस्थान के उदयपुर शहर को तथा 30% पानी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को दिया जाता है। 
◾इस पेयजल परियोजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के उदयपुर शहर में पेयजल उपलब्ध कराना है।
◾इस परियोजना में 4.6 किमी लंबी जल सुरंग बनाई गई है जो राजस्थान की सबसे बड़ी तथा भारत की प्रमुख जल सुरंगों में से एक मानी जाती है।

3.देवास द्वितीय परियोजना (मोहनलाल सुखाड़िया परियोजना )
◾देवास द्वितीय परियोजना का आधिकारिक नाम मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन परियोजना है।
◾जिसका उद्देश्य उदयपुर की झीलों एवं शहर को पेयजल उपलब्ध कराना तथा पश्चिम की ओर बहने वाले वर्षा जल को मोड़कर उदयपुर की झीलों में पहुँचाना और वर्षा के पानी का संरक्षण करना है।
स्थान: गोगुंदा क्षेत्र, उदयपुर जिला
लाभान्वित क्षेत्र: उदयपुर शहर एवं उसकी प्रमुख झीलें

4. भोमादेह जल प्रदाय परियोजना 
◾भोमादेह (भोमादा) जल प्रदाय परियोजना राजस्थान के राजसमंद जिले की एक महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना है। 
◾इसका उद्देश्य राजसमंद एवं ब्यावर जिलों के 14 गांवों के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
◾भोमदा बांध कोट किराना ( रायपुर ब्यावर) में स्थित है।

5. आपणी पेयजल परियोजना 
◾आपणी पेयजल परियोजना राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने की एक प्रमुख योजना है। 
◾इस परियोजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) की चौधरी कुंभाराम लिफ्ट नहर से जल लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।
लाभान्वित क्षेत्र:- चूरू और झुंझुनूं जिला 

6. राजीव गांधी लिफ्ट नहर परियोजना 
◾राजीव गांधी लिफ्ट परियोजना इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) से जल उठाकर मुख्य रूप से जोधपुर तथा आसपास के क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराती है। 
◾इस परियोजना को"जोधपुर की जीवनरेखा" भी कहा जाता है। 
◾इस परियोजना में 8 पंपिंग स्टेशन हैं, जिनकी सहायता से पानी को लगभग 219 मीटर ऊँचाई तक उठाया जाता है।

7.रामगंज मंडी पचपहाड़ परियोजना
◾राणा प्रताप सागर बांध चित्तौड़गढ़ से पेयजल आपूर्ति हेतु प्रस्तावित परियोजना नाबार्ड सहायता प्राप्त परियोजना है। 
लाभान्वित क्षेत्र:- कोटा झालावाड़ व चित्तौड़गढ़ जिले में पेयजल आपूर्ति

राजस्थान पेयजल परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पेयजल परियोजना लाभान्वित क्षेत्र
चूरू-बिसाऊ परियोजना चूरू एवं झुंझुनूं
बाड़मेर लिफ्ट नहर जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा
 
Q. इंदिरा गांधी नहर परियोजना का विचार किसके दिमाग की उपज है?
A) मेघनाद साहा
B) राजाराम जैन
C) कंवर सेन
D) उदयराम व्यास
सही उत्तर: कंवर सेन
तथ्य: इंदिरा गांधी नहर परियोजना का विचार कंवर सेन ने 1948 में बीकानेर रियासत में प्रस्तुत किया था।

Q. राजस्थान में पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण नदी-आधारित परियोजना कौन-सी है?
A) बीसलपुर पेयजल परियोजना
B) बनास नदी पेयजल परियोजना
C) माही पेयजल परियोजना
D) इनमें से नहीं

सही उत्तर: बीसलपुर पेयजल परियोजना।

Q. माही-बजाज सागर परियोजना में उदयपुर शहर के लिए लगभग कितना जल आरक्षित है?
A) 56%
B) 50%
C) 70%
D) 30%
सही उत्तर: लगभग 70%।
जबकि 30% हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कम्पनी को दिया जाता है।

Q. उदयपुर की झीलों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली प्रमुख परियोजना कौन-सी है?
A) इंदिरा गांधी नहर परियोजना
B) माही पेयजल योजना
C) बीसलपुर पेयजल योजना
D) बनास पेयजल परियोजना
सही उत्तर: मानसून-टनल परियोजना एवं देवास द्वितीय (मोहनलाल सुखाड़िया) परियोजना।

Q. बीसलपुर पेयजल परियोजना किस नदी पर स्थित है?
A) चंबल नदी
B) लूणी नदी
C) बनास नदी
D) बाणगंगा नदी
सही उत्तर: बनास नदी।

Q. बीसलपुर पेयजल परियोजना से सबसे अधिक लाभान्वित शहर कौन-सा है?
A) जयपुर
B) बीकानेर
C) कोटा
D) भरतपुर
सही उत्तर: जयपुर।

Q. जीडीसीआई–टनल पेयजल परियोजना किस शहर को पेयजल उपलब्ध कराती है?
A) जोधपुर
B) उदयपुर
C) पाली
D) भरतपुर
सही उत्तर: उदयपुर।

Q. देवास द्वितीय परियोजना का दूसरा नाम क्या है?
A) राजसमंद
B) बाणगंगा
C) मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन परियोजना
D) राजस्थान पेयजल आपूर्ति परियोजना
सही उत्तर: मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन परियोजना।
राजस्थान की प्रमुख पेयजल परियोजना


इन्हें भी पढ़ें 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट