Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

27 अप्रैल महत्वपूर्ण कंरट अफेयर्स / 27 April Current Gk

सवाल : हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस कब मनाया गया है ?
जवाब  : 26 अप्रैल को
इस दिवस का थीम - Reach For Gold-Intellectual Property And Sports

सवाल : हाल ही में नासा ने पहली बार किस ग्रह पर भूकंप दर्ज किया है ?
जवाब : हाल ही में नासा द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैडर इनसाइड ने पहली बार मंगल ग्रह पर भूकंप दर्ज किया है।
☆ इनसाइड 26 नवंबर 2018 को मंगल ग्रह पर उतारा था यह मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने पर शोध कर रहा है ।

सवाल : हाल ही में किस लेखक को उनके उपन्यास 'सोलों' के लिए रविंद्र नाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : राणा दासगुप्ता को


सवाल : हाल ही में आईएसएसएफ विश्व कप में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते हैं ?
जवाब : आईएसएसएफ विश्व कप में भारत ने कुल 2 स्वर्ण पदक जीते हैं।

सवाल : हाल ही में जनरल दलबीर सिंह सुहाग को किस देश में भारत का  उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ?
जवाब  : सेशेलस देश में

सवाल : हाल ही में किसे  दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : सलीम खान हेलेन और मधुर भंडारकर को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।


सवाल: हाल ही में किस देश ने पहला कृत्रिम क्रेटर बनाया है ?
  जवाब : जापान देश ने


सवाल : हाल ही में एशियाई स्नूकर टूर खिताब किसने जीता है ?
जवाब : पंकज आडवाणी ने एशियाई स्नूकर टूर खिताब जीता है ।
और  पंकज आडवाणी के  स्नूकर का  खिताब जीतने वाले  पहले भारतीय खिलाड़ी है।


सवाल : हाल ही में किस बैंक में भारत का पहला ग्रीन कार लोन शुरू किया है ?
जवाब : एसबीआई बैंक
☆ यह ऋण इलेक्ट्रॉनिक वाहन  खरीदने वाले ग्राहक को दिया जाएगा।


सवाल : हाल ही में किसे आईपीआई का वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो नामित किया गया है ?
जवाब : सीरिल अलमेडा को
☆ सिरिल अलमेडा पाकिस्तानी न्यूजपेपर 'डोन' के एडिटर है ।
☆ यह अवार्ड  उन पत्रकार को दिया जाता है जून जिन्होंने प्रेस की आजादी के लिए अहम योगदान दिया हो।


सवाल : हाल ही में एशिया ब्रॉडकास्टिंग यूनियन मीडिया शिखर सम्मेलन कहां शुरू हुआ है ?
जवाब : नेपाल की राजधानी काठमांडू मे
☆ दो दिवसीय इस सम्मेलन का थीम- media solutions for sustainable future : Saving Lives,   Building Resilient Communities '


सवाल : हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप की जांच के लिए गठित 3 सदस्य समिति में कौन शामिल नहीं है ?
A. एन वी रमन 
B. इंदिरा बनर्जी
C. एस ए बोबङे
D. इंदु मल्होत्रा
इस सवाल का सही जवाब आप कमेंट करके बताइए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें