Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 28 अप्रैल 2019

28 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण कंरट अफेयर्स सवाल / 28 April Current Gk

सवाल : हाल ही में किस हाईकोर्ट ने देश की पहली टैलीप्रजेस सुविधा शुरू की है ?
जवाब : दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट ने
☆ इस टैलीप्रजेस सुविधा के जरिए एक साथ अलग-अलग जगह पर मौजूद 20 लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है।

सवाल : हाल ही में दवाइयों के लेबल पर क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग की सिफारिश किसने की है ?
जवाब : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने।

सवाल : हाल ही में आरबीआई ने नयी सीरीज का कितने रुपये का नया  नोट जारी करने की घोषणा की है ?
जवाब : 20 रूपए का

सवाल : हाल ही में कौन पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायर के रूप में चुने जाने वाली पहली महिला बन गई है ?
जवाब : क्लेयर  पोलोसेक(आस्ट्रेलिया )
☆  क्लेयर  पोलोसेक ओमान और नामीबिया के बीच खेले गए मैच में अंपायरिंग की।


सवाल : हाल ही में अभिषेक वर्मा ने बीजिंग आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में कौन सा मेडल जीता है ?
  जवाब :  गोल्ड मेडल जीता है
☆ ISSF - International Shooting Sports Federation

सवाल : हाल ही में रूस और उत्तरी कोरिया के बीच पहली शिखर बैठक कहां आयोजित की गई ?
जवाब : व्लादिवोसतोक  में


सवाल : हाल ही में भारतीय सेना ने चीन, पाकिस्तान सीमा पर सुरंगों के निर्माण के लिए किसके साथ समझौता किया है ?
जवाब : NHPC  के साथ
NHPC - National Hydroelectric Power Corporation
☆ इस समझौते के तहत पाक चीन सीमा पर गोला बारूद से लेस 4 सुरंगा का निर्माण किया जाएगा।


सवाल : हाल ही में किस देश ने ड्रोन और मानव रहित विमानों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है ?
जवाब : श्रीलंका देश ने


सवाल : हाल ही में कौनसी अमेरिकी कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर के मूल्य वाली दुनिया की तीसरी कंपनी बन गई हैं ?
जवाब : माइक्रोसॉफ्ट कंपनी
☆ अभी तक 1 ट्रिलियन डॉलर वाली कंपनी में केवल एप्पल और अमेजन शामिल थे।

सवाल : हाल ही में प्लास्टिक मुक्त उड़ान संचालित करने वाली पहली एयरलाइन कौन सी बनी है ?
जवाब : एतिहाद एयरलाइन

सवाल : हाल ही में किसके द्वारा मलेरिया एलिमिनेशन रिसर्च अलायंस इंडिया का शुभारंभ किया है ?
जवाब : ICMR (Indian Council of Medical Research ) ने।

सवाल : हाल ही में लार्सन एंड टर्बो कंपनी द्वारा किस देश में सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जेबेल अली एचटीपी का गठन किया गया है ?
जवाब : यूएई  देश में

सवाल : हाल ही में वेदांता ने किस राज्य में अपने संयंत्रों के विस्तार की घोषणा की है ?
जवाब : राजस्थान राज्य में

सवाल : हाल ही में मैक्स बूपा इंश्योरेंस ने किस बैंक के साथ मिलकर एनी टाइम हेल्प मशीन लॉन्च किया है ?
जवाब : एचडीएफसी बैंक के साथ


आज का अभ्यास सवाल
सवाल 1.  हाल ही में दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन कहां लांच की गई हैं ?
A. अमेरिका
B. अफ्रिका
C. सीरिया
D. भारत
इस सवाल का जवाब आप हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें