Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 18 मई 2019

18 May 2019 Current Affairs / 18 मई कंरट अफेयर्स

सवाल : 23 वर्ष की कैप्टन आरोही पंडित अकेले लाइट स्पोर्ट्स एयरफ्राफ्ट से कौन सा महासागर को पार करने वाली पहली महिला बन गई हैं ?
जवाब : अटलांटिक महासागर
उन्होंने “माही” नाम के एक सिंगल इंजन साइनस 912 जहाज से 3000 किमी का सफर तय किया है।

जरूर पढे :- important gk & current affairs

सवाल . 17 मई को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
जवाब : 17 मई को विश्व भर में विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है।
इस दिन वर्ष 1865 में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना हुई थी।

सवाल : किस देश की सरकार ने हाल ही में एनटीजे और इस्लामिक चरमपंथी समूहों पर प्रतिबंध लगाया है ?
जवाब : श्रीलंका सरकार ने

सवाल : 18 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
जवाब : अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

सवाल : हाल ही मे किस कंपनी ने अपने पहले इंटरैक्टिव 5जी मैप को शेयर किया है ?
जवाब : अमेरिका की डेटा स्पीड चेक करने वाली कंपनी ऊकला ने हाल ही में अपने पहले इंटरैक्टिव 5जी मैप को शेयर किया है।
इस मैप में दुनिया के उन शहरों की हाईलाइट किया गया है, जहां 5G नेटवर्क का डेवलपमेंट हो रहा है।

सवाल :  किस देश के कारोबारी मैट एवरर्ड ने सबसे तेज रफ़्तार से ऑटो रिक्शा (टुक-टुक) चलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?
सवाल ;   हाल ही में ब्रिटेन के एसेक्स के कारोबारी मैट एवरर्ड ने सबसे तेज रफ़्तार से ऑटो रिक्शा (टुक-टुक) चलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
कारोबारी मैट एवरर्ड ने 119 किमी प्रति घंटे की रफतार से ऑटो रिक्शा चलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

सवाल : एशिया का कौन सा देश समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला एशिया का पहला देश बन गया है ?
जवाब : ताइवान देश

सवाल : गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर किस देश की सिख कमिटी ने डाक-टिकट और सिक्कों के डिजाइन को मंजूरी दे दी है ?
जवाब : पाकिस्तानी सिख कमिटी

सवाल : टी-20 कैरेबियन प्रीमियर लीग की नीलामी में कौन सा भारतीय खिलाडी शामिल होने वाले पहला भारतीय बन गया है ?
जवाब : इरफान पठान

सवाल : ब्राजील की मिडफील्डर फॉरमिगो फीफा के कितने वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली फुटबॉलर बनाने वाली है ?
जवाब :  ब्राजील की 41 वर्ष की मिडफील्डर फॉरमिगो फीफा के 7 वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली फुटबॉलर बनाने वाली है।
इस वर्ष फ्रांस में 7 जून से 7 जुलाई तक फीफा वुमन्स वर्ल्ड कप खेला जायेगा जिसमे मिडफील्डर फॉरमिगो हिस्सा लेंगी।

सवाल :  किस दो भारतीय  खिलाडी को फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है ?
जवाब :  भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बल्लेबाज ऋषभ पंत को फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है. विराट कोहली और ऋषभ पंत अब हिमालया के प्रचार में ‘लुकिंग गुड एंड लविंग इट’ कहते नजर आयेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें