Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 19 मई 2019

19 May 2019 Current Affairs / 19 मई कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : भारतीय नौसेना ने हाल ही में कोच्चि ’और ‘चेन्‍नई ’ के समुद्र तट पर कौन सी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है ?
जवाब : MRSAM मिसाइल भारतीय नौसेना ने हाल ही में कोच्चि ’और ‘चेन्‍नई ’ के समुद्र तट पर MRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल का परीक्षण डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और इजरायल एयरोस्‍पेस इंडस्‍ट्रीज के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।


सवाल : हाल ही में आईसीसी विश्व कप 2019 के विजेता को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की गई है ?
जवाब : 4 मिलियन अमेरिकी  डॉलर देने की घोषणा की गई।


सवाल :  ब्रिटेन के किस टेनिस खिलाडी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान “नाइटहुड” से सम्मानित किया गया है ?
जवाब : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटेन के टेनिस खिलाडी एंडी मरे को सर्वोच्च नागरिक सम्मान “नाइटहुड” से सम्मानित किया है. एंडी मरे को दुनिया के बिग-4 में गिना जाता है. एंडी मरे में अपने करिअर में कुल 9 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।


सवाल : अमेरिका ने हाल ही में चीन की कौन सी मोबाइल कंपनी को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है ?
जवाब : अमेरिका ने हाल ही में प्रौद्योगिकी पर खतरे का हवाला देते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित की थी और उसके बाद अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की मोबाइल कंपनी हुवाई को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।


सवाल : हाल ही में किस राज्य की विधान सभा ने सभी कार्यवाही कागज  रहित करने की घोषणा की है ?
जवाब : केरल राज्य की विधानसभा ने


जरूर पढे - 18 May current gk


सवाल : हाल ही मे किस देश की संसद में चीन के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया है ?
जवाब : हाल ही में अमेरिकी संसद और प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में चीन के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया है. जिसके मुताबिक अमेरिकी सरकार उन वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची बनाएगा जिसका सम्बन्ध पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से है।


सवाल : हाल ही में किसने मिलिट्री नर्सिंग स्टाफ को एक्स-सर्विसमैन का दर्जा देने के लिए मंजूरी दे दी है ?
जवाब : रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में मिलिट्री नर्सिंग स्टाफ को एक्स-सर्विसमैन का दर्जा देने के लिए मंजूरी दे दी है. एक्स-सर्विसमैन का दर्जा दिए जाने पर एमएनएस अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत दोबारा कहीं नौकरी हासिल करने में आसानी होगी।


सवाल : हाल ही में केंद्र सरकार ने कितने राज्यों को सूखा परामर्श जारी किया है ?
जवाब  : 6 राज्यों को
महाराष्ट्र,  गुजरात, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश,  तेलंगाना और तमिलनाडु


सवाल : भारत की सबसे तेज़ ट्रेन भारत एक्सप्रेस ने हाल ही में बिना कोई ट्रिप छोड़े कितने लाख किलोमीटर पुरे कर लिए है ?
जवाब . एक लाख किलोमीटर


सवाल : डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने हाल ही में कौन सी सर्विस लांच की है ?
जवाब : भारत की डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड सर्विस लांच की है. क्रेडिट कार्ड लांच करने के लिए पेटीएम ने सिटी बैंक के साथ मिलकर इसकी शुरूआत की हैं. इस क्रेडिट कार्ड के साथ कुछ यूजर्स को एक फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक दिया जायेगा।


सवाल . वर्ष 2018 के लिए हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को कौन सा पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ?
जवाब : बिहारी पुरस्कार


सवाल : हाल ही में भारतीय गैंडा के लिए डीएनए डेटाबेस बनाने हेतु परियोजना किसने शुरू की है ?
जवाब : केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें